GE Aerospace का पुणे में बड़ा दांव, Make in India को बूस्ट देने के लिए 510 करोड़ का निवेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 18, 2026

जीई एयरोस्पेस भारत में अपनी उपस्थिति मजबूत करने के लिए पुणे स्थित अपने विनिर्माण संयंत्र में अवसंरचना उन्नयन एवं अन्य कार्यों के लिए 100 करोड़ रुपये का नया निवेश करेगी। पिछले तीन वर्षों में वाणिज्यिक विमान इंजनों के लिए महत्वपूर्ण घटक बनाने वाले इस संयंत्र में कंपनी का कुल निवेश 510 करोड़ रुपये हो जाएगा। कंपनी ने सोमवार को 100 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा करते हुए कहा कि यह राशि नई वेल्डिंग प्रौद्योगिकियों, उन्नत निरीक्षण उपकरण, सटीक औजार, गेज, फिक्स्चर और अतिरिक्त अवसंरचना उन्नयन पर खर्च की जाएगी। इसका उद्देश्य उत्पादन क्षमता बढ़ाना, प्रक्रियाओं की सटीकता सुधारना और वैश्विक ग्राहकों के लिए उच्च गुणवत्ता वाले घटकों की आपूर्ति को समर्थन देना है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम कौशल विकास पर काम कर रहे हैं जो भारत में वैमानिकी उद्योग के लिए एक संसाधन बनेगा... मुझे लगता है कि आपूर्तिकर्ताओं और कौशल विकास के माध्यम से हमने भारत में वैमानिकी उद्योग को लेकर सरकार के दृष्टिकोण में वास्तव में योगदान दिया है।’’ उन्होंने बताया कि 2015 से अब तक इस संयंत्र ने 5,000 से अधिक उत्पादन सहयोगियों को प्रशिक्षित किया है जिससे देश में वैमानिकी विनिर्माण प्रतिभा का एक मजबूत आधार तैयार हुआ है। जीई एयरोस्पेस का बेंगलुरु में एक प्रौद्योगिकी केंद्र भी है।

प्रमुख खबरें

Delhi Pollution: प्रदूषण की रियल टाइम निगरानी और 30 EV रोड स्वीपर खरीदेगी दिल्ली सरकार

Delhi Police ने सौरभ भारद्वाज और Jarnail Singh समेत कई कार्यकर्ताओं पर दर्ज की FIR

UP में Rajya Sabha की 10 सीटों पर नामांकन शुरू, पहले दिन नहीं भरा गया कोई पर्चा

वैश्विक संघर्षों से खाद्य और उर्वरक संकट की आशंका, EAM S Jaishankar ने चेताया