Geeta Phogat Birthday: कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड हासिल करने वाली पहली भारतीय पहलवान हैं गीता फोगाट, आज मना रहीं 37वां जन्मदिन

By अनन्या मिश्रा | Dec 15, 2025

आज यानी की 15 दिसंबर को भारतीय महिला पहलवान गीता फोगाट अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने भारतीय महिला पहलवानी को एक अलग पहचान दिलाने का काम किया है। गीता फोगाट कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल हासिल करने वाली पहली भारतीय पहलवान हैं। गीता ने हरियाणा के एक छोटे से गांव से निकलकर जीत के शिखर तक का सफर तय किया है। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर गीता फोगाट के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

गोल्ड मेडल पाने वाली पहली भारतीय पहलवान

कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल हासिल करने वाली गीता फोगाट पहली भारतीय पहलवान हैं। उन्होंने साल 2010 में भारत में खेले गए इस खेल के बड़े मंच पर गीता ने गोल्ड मेडल हासिल कर भारत का झंडा लहराया था। गीता फोगाट ने भारत के लिए कई सारे मेडल जीते और देश का नाम दुनिया में रोशन किया। भारतीय पहलवान गीता फोगाट ने ऐसी फील्ड में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है, उन्होंने अपने जोश और जज्बे से लोगों को वो कर दिखाया कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में अपनी जगह बना सकती हैं।

गीता फोगाट आज लाखों महिलाओं के लिए मिसाल हैं। इस भारतीय महिला पहलवान ने साल 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल, साल 2012 वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक, साल 2012 में एशियन गेम्स और 2015 में भी कांस्य पदक जीता था।

गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

गीता फोगाट ने अपनी मेहनत और जज्बे के अलावा पिता की कोचिंग की बदौलत जालंधर में साल 2009 में आयोजित राष्ट्रमंल कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीता था। वहीं साल 2012 में गीता फोगाट ने एशियन ओलंपिक टूर्नामेंट में गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया था।

गीता पर बनी फिल्म 'दंगल'

इसके अलावा गीता फोगाट के ऊपर 'दंगल' बनी थी। इस फिल्म में आमिर खान ने महावीर फोगाट और फातिमा सना शेख ने गीता फोगाट की भूमिका निभाई थी।

प्रमुख खबरें

World Cup में Eloy Room का अविश्वसनीय Record, 15 Saves कर Ecuador को बराबरी पर रोका.

Womens Hockey: Team India का Nations Cup पर कब्जा, New Zealand को हराकर Pro League में की एंट्री

Captain Harmanpreet Kaur का World Record, 200 T20I मैच खेलने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बनीं

जापान की फुटबॉल में नई सोच का उदय, ‘ईगोइस्ट’ स्ट्राइकर तैयार करने की मुहिम से बदल रही टीम की पहचान