गहलोत ने भाजपा पर दूसरे दलों की सरकारों को अस्थिर करने का आरोप लगाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 27, 2025

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर राजनीतिक खरीद-फरोख्त का सहारा लेने और दूसरे दलों की निर्वाचित राज्य सरकारों को अस्थिर करने का बृहस्पतिवार को आरोप लगाया।

जोधपुर के पांच दिवसीय दौरे पर आए गहलोत ने अपने आरोप को दोहराया कि भाजपा ने उनके कार्यकाल के दौरान राजस्थान सरकार को गिराने का असफल प्रयास किया।

गहलोत ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा, ‘‘उन्होंने मध्यप्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र में सरकारें गिरा दीं, लेकिन राजस्थान में विफल रहे। उन्होंने हमारी पार्टी के सदस्यों को धन राशि बांटी। मेरे पास इसका सबूत है।’’

उन्होंने इस साजिश के पीछे तीन केंद्रीय मंत्रियों अमित शाह, धर्मेंद्र प्रधान और गजेंद्र सिंह शेखावत का हाथ होने की बात कही। गहलोत ने दावा किया, ‘‘अगर आज लोकतंत्र खत्म हो गया, तो इस देश का क्या होगा? उन्होंने राजनीतिक खरीद-फरोख्त और निर्वाचित सरकारों को गिराने का सहारा लिया, ऐसे में लोकतंत्र कैसे कायम रहेगा? विडंबना यह है कि वे संविधान दिवस भी मनाते हैं।’’

गहलोत के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि जिन्होंने कभी संविधान या इसके निर्माता का सम्मान नहीं किया, वे अब इसे बचाने का ढोंग कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

भारत में मिले प्यार से गदगद लियोनेल मेस्सी, किया भावुक पोस्ट, जानें क्या लिखा

शामली में पारिवारिक विवाद में एक व्यक्ति ने पत्नी, दो बेटियों की हत्या कर शव घर में ही दफनाए

Payal Gaming Private Video | कौन हैं पायल गेमिंग? प्राइवेट वीडियो लीक होने के बाद विवादों में घिरी, MMS पर मचा बवाल

नाम में राम होने से कुछ भी करने की छूट नहीं मिल जाती..., MGNREGA विवाद पर बोले RJD सांसद मनोज झा