गहलोत ने राजस्थान के सभी विधायकों को गिफ्ट किया iPhone 13, बीजेपी MLA ने वापस लौटाने का किया ऐलान

By अभिनय आकाश | Feb 24, 2022

अशोक गहलोत सरकार ने राजस्थान में बजट 2022 पेश किया। सबसे बड़ी हाइलाइट इस बजट की रही की पुरानी पेंशन को लागू किए जाने का ऐलान किया। उत्तर प्रदेश में ये सपा और कांग्रेस की तरफ से चुनावी मुद्दा भी रहा है। कांग्रेस सरकार के इस कदम से 2024 के चुनाव को एक नई दिशा देने की कोशिश की गई है। लेकिन इसके साथ ही गहलोत सरकार के इस बजट का सबसे चर्चित ऐलान रहा सभी विधायकों को  आईफोन 13 दिया जाना। चाहे वो कांग्रेस का विधायक हो या बीजेपी का राज्य की विधानसभा के सभी 200 विधायकों को आईफोन 13 गिफ्ट किया गया।  एक आईफोन 13 की कीमत 75 हजार से 1 लाख रुपये बताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें: वासुदेव देवनानी ने किया गोविंद सिंह डोटासरा पर पलटवार, बोले- उनका महाराणा प्रताप पर बयान प्रताप का अपमान

बताया जा रहा है कि कांग्रेस सरकार की तरफ से हाल ही में 250 आईफोन खरीदे गए थे। वैसे ये कोई पहली बार नहीं है जब कि विधायकों को महंगे गिफ्ट दिए गए हो। इससे पहले विधायकों को एपल के आईपैड दिए गए थे। उससे पहले वाले बजट के समय लैपटॉप दिए गए थे। जयपुर में विधायकों के नए लग्जरी आवास भी बन रहे हैं।  

 

प्रमुख खबरें

JioTag 2 Launch: अब iPhone और Android दोनों पर चलेगा रिलायंस का नया Smart Tracker, जानें क्या हैं फीचर्स

Hardik Pandya और Mahieka Sharma की तिरुमला यात्रा, Wedding Rumours के बीच लिया भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद

Jasprit Bumrah की Knee Injury ने बढ़ाई Team India की टेंशन, Sri Lanka के खिलाफ गेंदबाजी आक्रमण पड़ेगा कमजोर

FDI proposals: भारत ने 2025-26 में चीन के एक और हांगकांग के 13 प्रस्तावों को दी मंजूरी