'गहलोत सरकार सबसे भ्रष्ट', Rajasthan में Amit Shah का तंज, लाल रंग देखकर भड़क जाते हैं मुख्‍यमंत्री

By अंकित सिंह | Nov 07, 2023

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राजस्थान के कुचामन में एक जनसभा में तंज कसते हुए कहा कि लाल रंग देखकर मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत भड़क जाते हैं। उन्हें लाल रंग में लाल डायरी ही नजर आती है और कुछ नहीं। उन्होंने कहा कि विगत पांच साल में गहलोत सरकार ने राजस्थान को तबाह करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। गहलोत सरकार सबसे भ्रष्ट सरकार है। शाह ने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी न देश को सुरक्षित रख सकती है, न देश को समृद्ध कर सकती है। उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत के प्रशंसक उन्हें जादूगर कहते हैं वो जादूगर तो है ही...इन्होंने जादूकर राजस्थान में बिजली गुल कर दी। स्वास्थ्य की सुविधाएं को धुमिल करने का काम अशोक गहलोत ने किया। रोजगारी और कानून-व्यवस्था भी गुम कर दी।

इसे भी पढ़ें: MP Assembly Election | मध्य प्रदेश में विपक्ष पर गरजे अमित शाह, कहा- कांग्रेस भ्रष्टाचार, कमीशन, सांप्रदायिक दंगे, आपराधिक राजनीति' फॉर्मूले पर चल रही है

कांग्रेस का दावा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग को नरेंद्र मोदी का जवान बताते हुए कटाक्ष किया और कहा कि प्रधानमंत्री जहां भी जाते हैं वहां पहले प्रचार के लिए इन एजेंसियों को भेजते हैं और फिर जाकर भाषण देते हैं। अध्यक्ष ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री अब गरीबों के बारे में सोच रहे हैं क्योंकि चुनाव आ रहे हैं। खरगे ने प्रधानमंत्री द्वारा मुफ्त राशन योजना को पांच साल के लिए बढ़ाने की घोषणा के कुछ दिन बाद ही यह कटाक्ष किया है। खरगे ने मोदी सरकार पर गरीबों को परेशान करने और अडाणी जैसे अपने उद्योगपति दोस्तों का समर्थन करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, बड़े बड़े कारखानों में.. जो लोग काम करते है, वो गरीब करते हैं..आज अनुसूचित जाति को जो आरक्षण मिलता है.. अनुसूचित जनजाति को जो आरक्षण मिलता है.. पिछड़ी जाति को जो आरक्षण मिलता है, उसे बंद कराने के लिए ये बड़े बड़े सरकारी कारखाने को एक-एक कर बीमार कर रहे हैं.. बीमार करने वाले नेता लोग देश की क्या भलाई करते है।’ 

प्रमुख खबरें

Maharashtra FDA ने कहा- खुले खाद्य तेल पर रोक नया फैसला नहीं, 2011 से है नियम

Donald Trump का बड़ा दावा: Iran में Humanitarian Crisis, सेना को वेतन देने के भी पैसे नहीं

NBFC Revolving Credit पर रोक से MSME को नुकसान होगा, FISME ने RBI से की अपील

1984 Riots Justice: PM Modi ने दिलाया न्याय, HS Phoolka का वार- Congress ने Sajjan Kumar को सालों तक दिया संरक्षण