कांग्रेस कार्यकर्ता के परिजनों से मिले गहलोत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 29, 2021

जयपुर|  राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यकर्ता मोहब्बत सिंह के घर गए और उनके परिवारजनों से मिले। सिंह का पिछले दिनों आसमयिक निधन हो गया था।

इसे भी पढ़ें: वाईएसआर कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त से तेदेपा की मान्यता रद्द करने की मांग की

गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘कांग्रेस कार्यकर्ता मोहब्बत सिंह के असामयिक निधन पर निंबोल गांव, जैतारण (पाली) स्थित उनके निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।’’

युवा कांग्रेस के पदाधिकारी रहे सिंह हाल ही में धरियावद उपचुनाव में सक्रिय थे और मंगलवार को उनका आसमयिक निधन हो गया। मुख्यमंत्री इसके बाद पास के ही एक सरकारी विद्यालय में गए और वहां विद्यार्थियों से बातचीत की। विद्यार्थी अचानक मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर हतप्रभ रहे गए।

गहलोत, माकन व डोटासरा बाद में मध्य प्रदेश के मुरैना में महात्मा गांधी सेवा आश्रम गए। उन्होंने वहां वयोवृद्ध गांधीवादी डॉ. एस. एन. सुब्बाराव को श्रद्धांजलि दी व उनके संस्कार कार्यक्रम में शामिल हुए।

एक प्रवक्ता के अनुसार, गहलोत का शुक्रवार को सीकर, चुरू, बीकानेर व जयपुर में प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत आयोजित शिविरों का निरीक्षण करने का कार्यक्रम है।

इसे भी पढ़ें: राय की माफी से संप्रग सरकार को बदनाम करने के लिए बोले गए झूठ बेनकाब हुए: कांग्रेस

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी