कांग्रेस में जारी उठा-पटक के दौर के बीच गहलोत ने वेणुगोपाल से मुलाकात की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 27, 2019

नयी दिल्ली। लोकसभा चुनाव में राजस्थान में कांग्रेस के सफाए को लेकर पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में नाराजगी जताए जाने की पृष्ठभूमि में राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक वेणुगोपाल के आवास पर हुई इस मुलाकात के मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल भी मौजूद थे। गहलोत 25 मई को सीडब्ल्यूसी की बैठक में भाग लेने के बाद जयपुर वापस लौट गए थे, लेकिन रविवार रात फिर दिल्ली लौट आए। वैसे, गहलोत से जुड़े सूत्रों का कहना है कि उनके दिल्ली आने का मुख्य मकसद प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहलाल नेहरू की पुण्यतिथि के मौके पर नेहरू की समाधि पर जाना था और दिल्ली में कांग्रेस के नेताओं से उनकी मुलाकात शिष्टाचार भर है।

दूसरी तरफ, गहलोत की वेणुगोपाल से मुलाकात इस मायने में अहम है कि राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में राजस्थान और मध्य प्रदेश में पार्टी के सफाए को लेकर विशेष रूप से नाराजगी जताई थी। सूत्रों और मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, बैठक में राहुल गांधी ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम सहित कुछ बड़े क्षेत्रीय नेताओं का उल्लेख करते हुए कहा था कि इन नेताओं ने बेटों-रिश्तेदारों को टिकट दिलाने के लिए जिद की और उन्हीं को चुनाव जिताने में लगे रहे और दूसरे स्थानों पर ध्यान नहीं दिया।

इसे भी पढ़ें: राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में पार्टी के सफाये से राहुल ज्यादा नाराज

सीडब्ल्यूसी की बैठक में मौजूद रहे दो नेताओं ने इसकी पुष्टि भी की। इसी बैठक में हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए गांधी ने इस्तीफे की पेशकश की थी, हालांकि सीडब्ल्यूसी ने प्रस्ताव पारित कर इसे सर्वसम्मति से खारिज कर दिया और पार्टी में आमूलचूल बदलाव के लिए उन्हें अधिकृत किया।

प्रमुख खबरें

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal

Mohammed Shami का खुलासा: Yuvraj Singh के सामने कांपने लगी थी आवाज, Dressing Room का वो अनसुना किस्सा

Gurnoor Brar को लेकर Zaheer Khan की बड़ी भविष्यवाणी, बताया क्यों यह गेंदबाज बनेगा Team India का गेमचेंजर

Silver Hallmarking में भारी उछाल: देशभर में नए केंद्रों के साथ Bureau of Indian Standards करेगा बड़ा विस्तार