गहलोत ने कहा- यूपीए को बदनाम कर बीजेपी ने हासिल की सत्ता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 16, 2022

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस के नेतृत्व वाली केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार को बदनाम करके और लोगों का ध्रुवीकरण करके सत्ता हासिल की। गहलोत ने लोगों को सांप्रदायिक राजनीति से सावधान रहने की सलाह दी और कहा कि देश तनाव, हिंसा व सांप्रदायिकता का माहौल बर्दाश्त नहीं कर सकता। गहलोत ने यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की सराहना की।

गहलोत ने कहा, “चुनौतियां फासीवादी और सांप्रदायिक ताकतों से हैं। हम इस देश को तबाह करने के लिए उनके द्वारा उठाए गए कदमों की निंदा करते हैं। संविधान चरमरा गया है और लोकतंत्र खतरे में है। बढ़ती कीमतों और बेरोजगारी से आम आदमी बुरी तरह प्रभावित है। ऐसे में राहुल गांधी का संदेश देश के कोने-कोने तक पहुंच रहा है।” उन्होंने कहा, “यह देश तनाव, हिंसा और सांप्रदायिकता के माहौल को बर्दाश्त नहीं कर सकता।

प्रमुख खबरें

Mumbai में बिना अनुमति प्रदर्शन पर Tushar Gandhi और Imran Khan समेत 400 हिरासत में

Delhi में CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले Abhijeet Dipke और कई नेता हिरासत में

Kochi में स्पा में नौकरी के बहाने सामूहिक दुष्कर्म, मंत्री Bindu Krishna ने पीड़िता को दिया न्याय का भरोसा

CEC के खिलाफ प्रदर्शन में अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी समेत कई विपक्षी नेता हिरासत में लिए गए