नेपाल के बाद अब Gen-Z फिलीपींस में करेंगे तख्तापलट, सड़कों पर उतरे हजारों लोग, मची डाली भयंकर तबाही!

By अभिनय आकाश | Sep 22, 2025

नेपाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ उठी जेन-जी की लहर के बाद अब फिलीपींस में भी जनता सरकार के खिलाफ सड़कों पर है। राजधानी मनीला में हजारों लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों के हाथों में फिलीपींस के झंडे और बैनर थे- नो मोर, टू मच, जेल देम (अब और नही उन्हें जेल भेजों)। हफ़्तों से जारी भारी मानसूनी बारिश ने फ़िलीपींस के अधिकांश हिस्सों में बाढ़ ला दी है। इन सब के बीच  भ्रष्टाचार तथा धनी लोगों की दिखावटी जीवनशैली के प्रति जनता में गहरा रोष व्याप्त कर दिया है। इस रोष के केंद्र में नेपो किड हैं। जो बाढ़ नियंत्रण प्रणालियों के विफल होने के बावजूद अपनी संपत्ति का प्रदर्शन करते हैं। 

इसे भी पढ़ें: भारत ने नेपाल को विभिन्न क्षतिग्रस्त ढांचों के पुनर्निर्माण में मदद का आश्वासन दिया

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि टैक्स का पैसा लोगों को बाढ़ से बचाने के लिए बुनियादी ढांचे पर खर्च होना चाहिए था, उसे नेताओं की विलासिता पर उड़ाया गया। मनीला के पास एक कस्बे, अपालिट की 36 वर्षीय सरकारी स्कूल शिक्षिका क्रिसा टोलेंटिनो, लंबे समय से बाढ़ को जीवन का एक हिस्सा मानती रही हैं। वह बाढ़ग्रस्त सड़कों पर पैडल बोट से यात्रा करके काम पर और कैंसर के इलाज के लिए क्लिनिक जाती हैं। वह कहती हैं कि सूखी सड़कें दुर्लभ हैं, जो साल में केवल दो महीने ही देखने को मिलती हैं।

प्रमुख खबरें

Venezuela में ONGC के लिए खुला कमाई का रास्ता, US Sanctions हटने के बाद भारत की Crude Oil सप्लाई में होगा बड़ा सुधार

Middle East Crisis के बीच India का बड़ा कदम, LPG Shortage रोकने को पहली बार Refineries के लिए तय हुए उत्पादन लक्ष्य

NTA Big Decision: तीन विषयों की UGC-NET परीक्षा 9-10 सितंबर को दोबारा होगी, अभ्यर्थियों को नहीं देनी होगी Extra Fees

Steve Smith ने 42 टेस्ट पहले ही तोड़ा Joe Root का दबदबा, मगर Bangladesh के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया पर हार का साया