General Dheeraj Seth ने Nepal PM बालेंद्र शाह से मुलाकात की, सैन्य संबंधों पर हुई चर्चा

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 18, 2026

(शिरिष बी प्रधान) काठमांडू, 18 अगस्त भारतीय सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने मंगलवार को नेपाल के प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री बालेंद्र शाह से मुलाकात की और आपसी हित के मुद्दों तथा सैन्य संबंधों को मजबूत करने के तौर- तरीकों पर चर्चा की। दोनों पड़ोसी देशों के रिश्तों में तनाव के बीच सिंह दरबार में प्रधानमंत्री और मंत्रिपरिषद के कार्यालय में हुई इस मुलाकात के दौरान नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री सचिवालय के सूत्रों के मुताबिक बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने आपसी हित और द्विपक्षीय सैन्य संबंधों को मजबूत करने से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

उन्हें सोमवार को यहां एक समारोह में राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने नेपाली सेना के ‘मानद जनरल’ का दर्जा दिया। नेपाल और भारत 1950 से एक-दूसरे के सेना प्रमुखों को ‘जनरल’ का मानद पद देने की परंपरा का निर्वहन कर रहे हैं। यह मानद पद देना एक अनोखी और लंबे समय से चली आ रही सैन्य परंपरा का हिस्सा है, जिसके तहत भारत और नेपाल एक-दूसरे की सेनाओं के प्रमुखों को ‘जनरल’ का मानद पद देते हैं।

जनरल सेठ ने सोमवार को सेना मुख्यालय में जनरल सिग्देल के साथ द्विपक्षीय बातचीत भी की और आपसी हित के मुद्दों पर चर्चा की। जनरल सेठ ने सोमवार को नेपाली सेना के मुख्यालय में जनरल सिग्देल के साथ द्विपक्षीय बातचीत भी की और आपसी हित के मुद्दों पर चर्चा की। काठमांडू में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि भारतीय सेना प्रमुख का नेपाल दौरा ‘‘भारत और नेपाल के बीच रक्षा के क्षेत्र में अद्वितीय और समय की कसौटी पर खरे उतरे रिश्तों को फिर से मज़बूत करता है।

ये रिश्ते साझा मूल्यों, आपसी भरोसे और सेनाओं के बीच लंबे समय से चले आ रहे मजबूत संबंधों पर आधारित हैं।’’ नेपाली सेना के सूत्रों ने बताया कि जनरल सेठ ने मंगलवार को काठमांडू के पशुपतिनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना भी की।

प्रमुख खबरें

ICC T20 Rankings: Shreyas Iyer करियर के सर्वश्रेष्ठ 7वें पायदान पर पहुंचे

Lepchajagat में WBFDC लॉज और Homestay से निहारें Kanchenjunga, प्रकृति प्रेमियों के लिए बेस्ट

Instant Dhokla Recipe: बिना खमीर 10 मिनट में घर पर बनाएं बाजार जैसा स्पंजी ढोकला

Sitamarhi और Vaishali में मुठभेड़ व हमले के बाद छह बदमाश गिरफ्तार