Pakistan Election: 11 फरवरी 2023 को होंगे आम चुनाव, चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी

By अभिनय आकाश | Nov 02, 2023

पाकिस्तान चुनाव आयोग (ईसीपी) ने देश के सुप्रीम कोर्ट को बताया कि बहुप्रतीक्षित आम चुनाव अगले साल 11 फरवरी को होंगे। डॉन अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, निर्वाचन निकाय के वकील सजील स्वाति ने खुलासा किया कि निर्वाचन क्षेत्रों के निर्धारण की प्रक्रिया 29 जनवरी तक पूरी हो जाएगी, जिससे चुनाव का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा। यह खुलासा एक सुनवाई के दौरान हुआ जहां सुप्रीम कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए), पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई), मुनीर अहमद और इबाद-उर-रहमान सहित विभिन्न पक्षों द्वारा प्रस्तुत याचिकाओं पर सुनवाई की।

इसे भी पढ़ें: आसिम मुनीर ने पाकिस्तान में गुपचुप तरीके से कर दिया तख्तापलट? राज्य मशीनरी पर कब्जे के साथ कठपुतली सरकार कर रही काम

देश की शीर्ष अदालत के सामने अब इस विवाद को सुलझाने, चुनाव की तारीख तय करने में राष्ट्रपति और ईसीपी की भूमिका पर विचार करने का काम है। इस बीच, ईसीपी ने चुनाव में देरी का कारण निर्वाचन क्षेत्रों के नए सिरे से परिसीमन की आवश्यकता का हवाला दिया था। इस फैसले पर राजनीतिक दलों की ओर से मिली-जुली प्रतिक्रिया आई है, कुछ ने मौसम की स्थिति के बारे में चिंता व्यक्त की है, जबकि अन्य ने तत्काल चुनाव की तारीखों और समान अवसर की मांग की है।

प्रमुख खबरें

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा