अंग्रेजी बोल रहे थे जर्मनी के लोग, पुतिन ने हड़काया, क्यों चौंक गया भारत!

By अभिनय आकाश | Apr 08, 2026

रूस और जर्मनी को लेकर एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरे यूरोप में बवाल मचा दिया है। आपने शायद ध्यान ना दिया हो लेकिन ईरान अमेरिका जंग ने जर्मनी को निहत्ते ही रूस के सामने धकेल दिया है। रूस के डर से जर्मनी ने एक ऐसा कानून पास किया है जिसके तहत 17 से 45 साल के जर्मन लोगों को अगर 3 महीने से ज्यादा विदेश जाना है तो जर्मनी के लोगों को अपनी सरकार और सेना से परमिशन लेनी होगी। ऐसा क्यों किया गया है वह आपको आगे बताएंगे। लेकिन उससे पहले देखिए कि कुछ समय पहले कैसे पुतिन ने जर्मनी के कुछ बिजनेसमैन को अंग्रेजी बोलने के लिए हड़का दिया। पुतिन ने कहा कि आप जर्मनी का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। आपको जर्मन बोलनी चाहिए। आप मुझसे अंग्रेजी में सवाल क्यों पूछ रहे हैं? आपको अपनी संप्रभुता के बारे में भी सोचना चाहिए। अपनी भाषा पर गर्व, शक्ति और पहचान का प्रतीक होता है। 

इसे भी पढ़ें: दुनिया ईरान सीजफायर में लगी इधर बॉर्डर पर बड़ा 'धमाका', 72 घंटे में क्या करने जा रहा भारत? जारी हुआ NOTAM

चलिए अब आते हैं जर्मनी के उस होश उड़ा देने वाले ऐलान पर जिसने यूरोप में हड़कंप मचा दिया है। दरअसल जर्मनी ने ऐलान किया है कि 17 से 45 साल की उम्र के जितने भी लोग हैं वो अगर 3 महीने से ज्यादा समय के लिए विदेश जाते हैं तो उन्हें सरकार और सेना से अनुमति लेनी होगी। इसके अलावा जर्मनी में 2008 के बाद पैदा हुए लोगों को एक सर्वे फॉर्म भरना होगा। इसमें पूछा जाएगा कि क्या आप अपनी इच्छा के अनुसार सेना के लिए काम करना चाहेंगे? जर्मन सरकार के इस फैसले ने जर्मनी के लोगों को हिलाकर रख दिया है। आपको बता दें कि यह सब कुछ इसलिए किया जा रहा है क्योंकि जर्मनी की सेना इस वक्त बुरे हाल में है। जर्मनी को खतरा है कि ट्रंप की वजह से नाटो टूटने की कगार पर है। अगर नाटो टूट गया तो रूस सबसे पहले यूरोप में जर्मनी पर ही हमला करेगा। जर्मनी को जीतने का मतलब है पूरे यूरोप को जीतना। मजे की बात देखिए कि इस वक्त जर्मनी के पास सिर्फ 1,84,000 सैनिक ही हैं। जबकि रूस के पास 13 लाख सैनिक हैं। जर्मनी के पास सिर्फ 300 एयरक्राफ्ट हैं। रूस के पास 4000 एयरक्राफ्ट हैं। ऐसे खतरे के बीच जर्मनी चाहता है कि वह जल्द से जल्द अपने सैनिकों की संख्या को बढ़ा ले। 

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार