जर्मनी में बाढ़ का कहर ! 19 लोगों की मौत और दर्जनों लापता, बेल्जियम में भी दो लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 15, 2021

बर्लिन। जर्मनी में भारी बारिश के कारण आयी बाढ़ में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गयी और दर्जनों लोग लापता हैं। बाढ़ के कारण कई कारें बह गयी और कुछ इमारतें ढह गयी हैं। पश्चिमी काउंटी यूस्किरचेन के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि बाढ़ के कारण वहां आठ लोगों की मौत होने की सूचना मिली है। क्षेत्र के इस हिस्से में फोन और इंटरनेट सेवा प्रभावित होने के कारण बचाव अभियान बाधित हुआ है।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान की सड़कों पर तालिबान की जीत का जश्न! लोगों को बॉर्डर गेट पार न करने की दी सलाह

पुलिस ने बताया कि कोलोगने, कामेन और वुप्पेरटल में बाढ़ के कारण विभिन्न घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई। प्राधिकारियों ने बताया कि जर्मनी के अल्तेना शहर में बचाव कार्य के दौरान बुधवार को एक दमकल कर्मी डूब गया और पूर्वी शहर जोहस्तादतो में बाढ़ से अपनी संपत्ति को बचाने की कोशिश के दौरान एक अन्य व्यक्ति लापता हो गया। जर्मन मौसम सेवा डीडब्ल्यूडी ने बारिश के बृहस्पतिवार तक कम हो जाने की उम्मीद है। इस बीच, रातभर जारी रही बारिश ने पूर्वी बेल्जियम में बाढ़ की स्थिति को और गंभीर कर दिया है।

वहां एक व्यक्ति डूब गया है तथा एक अन्य लापता है। कई शहरों में जल स्तर अप्रत्याशित स्तर तक बढ़ गया है। देश के दक्षिणी तथा पूर्वी हिस्सों में प्रमुख राजमार्ग डूब गए हैं। रेलवे सेवा ने बताया कि सभी ट्रेनों को रोक दिया गया है। पुर्तगाली मीडिया में आयी खबरों के मुताबिक जर्मनी और बेल्जियम के समीप दक्षिणी पुर्तगाली शहर वाल्केनबर्ग में बाढ़ के कारण रातोंरात एक देखभाल गृह और एक धर्मशाला को खाली कराया गया। दक्षिणी प्रांत लिम्बर्ग में कई मकान बाढ़ की चपेट में हैं। नीदरलैंड में बाढ़ के कारण किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान