जर्मनी ने भारत को दिया बाहुबली..मोदी-राजनाथ का तगड़ा खेल, चीन-अमेरिका हैरान

By अभिनय आकाश | Apr 23, 2026

समंदर में जब भारत की नौसेना अपनी ताकत दिखाती है तो दुश्मन के पर खच्चे उड़ जाते हैं और भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जर्मनी में एक ऐसी जगह अब कदम रखा है। जिसने 5310 किमी दूर पाकिस्तान की धरती को हिलाकर रख दिया है। भारत के तहलके ने शहबाज मुनीर की सांसों को इस वक्त भुला दिया है। बता दें कि आज की जंग सिर्फ जमीन या फिर आसमान में नहीं बल्कि समंदर की गहराइयों में जीती जाती है। जहां दुश्मन आपको देख नहीं सकता। लेकिन आप उसे खत्म कर सकते हैं। उसे तबाह कर सकते हैं। मिडिल ईस्ट में एक तरफ बढ़ता तनाव है और वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की जो सनक है उस पर भी कोई भरोसा नहीं है और हिंद महासागर में चाइना की बढ़ती हलचल और इसी बीच भारत ने जर्मनी में एक ऐसा दांव खेला है जिसने इस्लामाबाद से लेकर बीजिंग तक हलचल मचा दी है और इस पूरे मिशन के केंद्र में है भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उनका जर्मनी दौरा। 

इसे भी पढ़ें: नकाब लगाकर हमला, कैसे होर्मुज में भारतीय जहाज ईरान ने किया कब्जा, देखें Video

बता दें कि टाइप 212 सबमरीन यह सबमरीन कितनी खतरनाक है। सबसे पहले पानी के अंदर यह बिना आवाज के चलती है। दूसरी बात दुश्मन के सेंसर से यह बचती है। तीसरी गहराई में लंबे समय तक यह टिके रह सकती है। साइलेंट अंडर वाटर मूवमेंट का मतलब यह होता है कि यह जो पनडुपी है, यह पानी के अंदर इतनी शांति से चलती है कि दुश्मन को इसकी मौजूदगी का अंदाजा तक नहीं होता। चाहे फिर वो कुछ भी कर ले। स्टेल्थ डिजाइन का मतलब यह होता है कि इसका ढांचा और तकनीक ऐसी है कि यह रडार और सोनार से लगभग छुपी रह सकती है और उनकी पकड़ में नहीं आती। डीप सी एंडोरेंस का मतलब यह होता है कि यह लंबे समय तक गहराई में रहकर अपना मिशन पूरा कर सकती है। बिना बार-बार ऊपर आए सतह पर आए। 

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा