Germany के Goal पर मचे बवाल के बीच FIFA का बड़ा बयान, बताया VAR का फैसला क्यों सही था

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 01, 2026

विश्व फुटबॉल की एक सर्वोच्च संस्था फीफा ने जर्मनी के संभावित निर्णायक गोल को अमान्य ठहराए जाने पर सफाई देते हुए कहा कि ऐसा नियमों के तहत किया गया। पराग्वे के खिलाफ सोमवार को खेले गए मैच में अतिरिक्त समय में जर्मनी के डिफेंडर जोनाथन ताह ने हेडर से गोल कर दिया था लेकिन वीडियो समीक्षा (वीएआर) के बाद इसे रद्द कर दिया गया क्योंकि पराग्वे के गोलकीपर ऑरलैंडो गिल पर फाउल किया गया था। रीप्ले में जर्मनी के वाल्डेमार एंटोन को गिल को हल्का धक्का देकर जमीन पर गिराते हुए दिखाया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘अपनी जगह पर खड़े रहना अपने आप में कोई फाउल नहीं है, लेकिन जब आक्रमण करने वाली टीम का कोई खिलाड़ी गेंद लेने में दिलचस्पी नहीं दिखाता और जानबूझकर थोड़ा सा ही सही, विपक्षी खिलाड़ी की गतिविधि में बाधा डालने और उसेबचाव करने से रोकने के स्पष्ट इरादे से हिलता है, तो रेफरी को वीएआर के जरिये विश्लेषण करना चाहिए और उचित हस्तक्षेप करना चाहिए।’’

कोलिना ने कहा, ‘‘यह विशेष रूप से तब लागू होता है जब इस रणनीति का उद्देश्य विपक्षी गोलकीपर को गोल का बचाव करने से रोकना हो। कोच और खिलाड़ियों को पहले ही इसके बारे में बता दिया गया था।

प्रमुख खबरें

सरकार ने ECMS के 31 नए विनिर्माण प्रस्तावों को ₹7,877 करोड़ की मंजूरी दी

Tata Power और IIT Bombay ने उन्नत स्वच्छ ऊर्जा पर मास्टर रिसर्च समझौता किया

Bain Capital ने Embassy REIT की 5.64% हिस्सेदारी 2,325 करोड़ रुपये में बेची

Afghanistan-India संबंधों से दोनों देशों को मिलेगा लाभ, दूतावास में बोले नूर अहमद नूर