By डॉ. अनिमेष शर्मा | Oct 17, 2026
टेलीकॉम कंपनी Airtel अपने पोस्टपेड ग्राहकों के लिए Apple की प्रीमियम सर्विस iCloud+ का फायदा लेकर आई है। इस ऑफर के तहत योग्य यूजर्स को बिना अलग से सब्सक्रिप्शन शुल्क दिए क्लाउड स्टोरेज के साथ Apple TV और Apple Arcade का लाभ भी मिल सकता है। हालांकि, यह सुविधा सभी Airtel ग्राहकों के लिए नहीं है, बल्कि चुनिंदा पोस्टपेड प्लान और iPhone यूजर्स के लिए उपलब्ध है।
इसे भी पढ़ें: Apple Watch का नया AI फीचर बढ़ा सकता है प्राइवेसी का खतरा, क्या आपकी बातें भी हो रही हैं ट्रैक?
इस ऑफर का फायदा लेने के लिए ग्राहक के पास iPhone होना जरूरी है। फैमिली पोस्टपेड कनेक्शन में यह सुविधा केवल मुख्य यानी प्राइमरी कनेक्शन पर उपलब्ध है। ऐड-ऑन कनेक्शन वाले यूजर्स सीधे इस लाभ का दावा नहीं कर सकते।
Airtel के इस ऑफर में 50GB iCloud स्टोरेज के साथ Apple TV और Apple Arcade का सब्सक्रिप्शन शामिल है। यूजर्स iCloud के जरिए अपनी फोटो, वीडियो, फाइल और अन्य जरूरी डेटा का बैकअप रख सकते हैं। Apple TV पर फिल्में और ओरिजिनल शो देखने के साथ Apple Arcade पर गेम खेलने की सुविधा भी मिलती है।
इस सुविधा को एक्टिवेट करने के लिए यूजर्स को नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करने होंगे।
1. अपने iPhone में Airtel Thanks ऐप खोलें।
2. अपने Airtel नंबर से लॉगिन करें।
3. होम स्क्रीन पर Rewards & OTTs सेक्शन में जाएं।
4. Apple iCloud+ Claim Card पर टैप करें।
5. स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए अपनी Apple ID से सब्सक्रिप्शन एक्टिवेट करें।
ध्यान देने वाली बात यह है कि iCloud+ का लाभ तब तक मिलता रहेगा, जब तक ग्राहक पात्र Airtel पोस्टपेड प्लान पर बना रहता है। यदि ग्राहक किसी गैर-पात्र प्लान पर स्विच करता है या पोस्टपेड से प्रीपेड में बदलता है, तो यह सुविधा बंद हो सकती है। इसलिए सब्सक्रिप्शन एक्टिवेट करने से पहले नियम और पात्रता जरूर जांच लें।
- डॉ. अनिमेष शर्मा