Skin Care in Winters: सर्दियों में खोए नूर को ऐसे पाएं वापस, खिल उठेगा चेहरा

By अनन्या मिश्रा | Nov 29, 2024

सर्दियों में हमारी स्किन को एक्स्ट्रा केयर की जरूरत होती है। वहीं जब स्किन का सही से ध्यान नहीं रखा जाता है, तो इसका निखार खोने लगता है और चेहरा डल पड़ने लगता है। हम सभी सर्दियों में फेस को मॉइश्चराइज करने के लिए कोल्ड क्रीम का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि इससे चेहरे का रूखापन भले ही थोड़ी देर के लिए चला जाता है, लेकिन साथ ही चेहरे का निखार भी जाने लगता है। अगर सर्दियों में आपके चेहरे का नूर भी खो जाता है, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह से आप घर पर ही पार्लर जैसा निखार पा सकते हैं।

शहद

फेस पर शहद लगाने से आपका खोया हुआ निखार वापस आ सकता है। वहीं सर्दी के मौसम में चेहरे को मॉइश्चराइज करने का यह एक अच्छा घरेलू तरीका भी माना जाता है। शहद की मदद से आप अपने चेहरे की खोई हुई रंगत को भी वापस पा सकती हैं। साथ ही चेहरे पर होने वाले दाग-धब्बों और झुर्रियों को भी यह गायब करने का एक अच्छा ऑप्शन है।

इसे भी पढ़ें: Beauty Tips: हाथ पैरों की टैनिंग और गंदगी सिर्फ 20 मिनट में होगी साफ, डी टैन पैक से मिलेगी निखरी त्वचा

बेसन

बता दें कि त्वचा के लिए बेसन एक अच्छा घरेलू तरीका माना जाता है। इससे आप घर पर ही पार्लर जैसा निखार पा सकते हैं। चेहरे पर बेसन और हल्दी में कच्चा दूध मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। फिर इसको फेस पर अप्लाई करें और 15 मिनट तक सूखने दें। अब पानी से फेसवॉश कर लें। इससे फेसपैक से आप अपनी त्वचा में खुद बदलाव देख सकेंगी। एक्सपर्ट की मानें, तो बेसन और हल्दी का पेस्ट स्किन के लिए काफी अच्छा होता है।

नींबू

फेस के रूखेपन को दूर करने और खोए हुए निखार को वापस पाने के लिए आप नींबू का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। क्योंकि नींबू विटामिन सी से भरपूर होता है और यह स्किन के लिए भी काफी गुणकारी माना जाता है। आप अपने चेहरे पर नींबू की सहायता से निखार पा सकते हैं।

पपीता

स्किन का निखान बढ़ाने के लिए आप चेहरे पर पपीते का पेस्ट भी लगा सकती हैं। ब्यूटी एक्सपर्ट की मानें, तो फेस पर पपीते का पेस्ट लगाना काफी अच्छा होता है। पपीते का पेस्ट चेहरे पर अप्लाई करने से रंगत में भी सुधार होता है।

एलोवेरा जेल

स्किन के अलावा बालों के लिए भी यह काफी अच्छा माना जाता है। अगर आप सर्दियों में अपने चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाते हैं, तो आप अपना खोया निखार वापस पा सकते हैं। इसके लिए आपको सप्ताह में दो बार अपने फेस पर एलोवेरा जेल अप्लाई करना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत