ब्लैक फंगस रोगियों के उपचार के बारे में बुनियादी जानकारी हासिल करें अखिलेश: भाजपा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 03, 2021

लखनऊ। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की ब्लैक फंगस का उपचार निशुल्क कराये जाने की मांग का भारतीय जनता पार्टी ने जवाब देते हुये कहा कि इसके रोगियों का मुफ्त इलाज किया जा रहा है तथा राज्य सरकार ऐसे रोगियों के उपचार की हर सुविधा उपलब्‍ध करवा रही है। सपा अध्‍यक्ष के ट्वीट का जवाब देते हुए सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि बयानबाजी करने से पहले अखिलेश यादव को कम से कम बुनियादी जानकारी तो कर लेनी चाहिए। उन्‍होंने कहा कि सपा सरकार के मुखिया रहे यादव को यह जानकारी भी नहीं है कि राज्‍य के सरकारी अस्‍पतालों में ब्‍लैक फंगस के रोगियों का निशुल्क उपचार किया जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: एके शर्मा को लेकर अखिलेश का भाजपा पर तंज, कहा- योगी की मर्जी के बगैर उन पर थोपा जा रहा...

उन्होंने एक बयान में कहा कि उप्र सरकार ब्‍लैक फंगस के रोगियों को उपचार की हर सुविधा उपलब्‍ध करवा रही है, कोविड कमांड सेंटर से निजी अस्‍पतालों में भेजे गए मरीजों के इलाज के खर्च का प्रदेशसरकार लगातार भुगतान कर रही है। सिंह ने कहा, ‘‘सरकार जनता के बीच जा कर काम कर रही है। अखिलेश यादव घर के वातानुकूलित कमरों में बैठ कर ट्वीट कर रहे हैं। उन्‍हें बाहर निकल कर प्रदेश की जनता के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानना चाहिए। उन्‍हें देखना चाहिए कि किस तरह से योगी सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंच रहा है।’’ 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर