अब कुछ सेकेंड के अंदर WhatsApp पर उपलब्ध होगा कोविड-19 टीकाकरण सर्टिफिकेट!

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 09, 2021

नयी दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया के कार्यालय ने रविवार को बताया कि जिन लोगों ने कोविड-19 का टीका लगवा लिया है, वे अब अपने प्रमाण पत्र कुछ सेकेंड के अंदर ही व्हाट्सऐप से प्राप्त कर सकते हैं। वर्तमान में लोगों को अपना टीकाकरण प्रमाण पत्र कोविन पोर्टल पर लॉग-इन कर डाउनलोड करना होता है। मांडविया के कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘‘प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कर आम आदमी के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव लाया जा रहा है। अब कोविड-19 टीकाकरण प्रमाण पत्र तीन आसान चरणों में ‘माईगोव कोरोना हेल्पडेस्क’ से प्राप्त करें। संपर्क नंबर +91 9013151515 को सेव करें।

इसे भी पढ़ें: हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 200 अंक से अधिक चढ़ा; निफ्टी 16,300 के पार

व्हाट्सऐप पर ‘कोविड सर्टिफिकेट’ टाइप कर भेजें। ओटीपी प्रविष्ट करें। अपना प्रमाण पत्र कुछ सेकेंड के अंदर हासिल करें।’’ कोविड-19 से निपटने के मामले में सरकार की अक्सर आलोचना करने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने व्हाट्सऐप के माध्यम से टीकाकरण प्रमाण पत्र देने के निर्णय की प्रशंसा की। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ जब भी सरकार अच्छा काम करती है, तो मैं उसे हमेशा स्वीकार करता हूं और उसकी प्रशंसा करता हूं। कोविन के आलोचक के रूप में मैं कहना चाहता हूं कि उन्होंने शानदार काम किया है। व्हाट्सऐप के जरिए 9013151515 पर डाउनलोड प्रमाणपत्र संदेश भेजें, ओटीपी प्राप्त करें और व्हाट्सऐप पर अपना टीकाकरण प्रमाणपत्र हासिल करें। आसान और तेज! रविवार को शाम सात बजे तक जारी अस्थायी रिपोर्ट के मुताबिक देश में लोगों को कोविड-19 के कुल 50,68,10,492 टीके लग चुके हैं और इनमें से 55,91,657 खुराक एक दिन में दी गई है।

प्रमुख खबरें

Chhath Puja: Delhi में श्रद्धालुओं के लिए बनेंगे 2000 से अधिक घाट, प्रवेश वर्मा ने दी जानकारी

कार्तिक द्वितीया पर चित्रगुप्त पूजा, ब्रह्मा जी की तपस्या से ऐसे प्रकट हुए भगवान चित्रगुप्त

Delhi NCR में दिवाली से पहले PM 2.5 स्तर तीन साल के शीर्ष पर, CSE रिपोर्ट से हुआ खुलासा

Defence Ministry Big Deal | रक्षा क्षेत्र में दो बड़े मील के पत्थर! INS बेतवा के आधुनिकीकरण के लिए 500 करोड़ का करार और प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण