Sabudana For Glowing Skin: नए साल पर पाएं बेदाग निखरी त्वचा, साबूदाना फेस पैक से घर बैठे पाएं 'चांद सा चेहरा'

By अनन्या मिश्रा | Dec 31, 2025

साबुदाना एक ऐसा फूड आइटम है, जोकि एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि साबुदाना न सिर्फ सेहत बल्कि स्किन के लिए भी बेहतरीन होता है। यह आपकी स्किन का खोया हुआ ग्लो वापस ला सकता है। आप सप्ताह में दो बार साबुदाना का फेस पैक इस्तेमाल कर सकते हैं। इस फेस पैक का इस्तेमाल करने से एक्ने और पिंपल्स की समस्या दूर होती है। साथ ही फेस टैनिंग भी हटाने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: Lipstick Shades For Dusky Skin: लिपस्टिक का रंग चुनना मुश्किल, डस्की स्किन के लिए बेस्ट हैं ये 4 शेड्स, दिखेंगी बेहद खूबसूरत

सामग्री

साबूदाना - 2 बड़ा चम्मच

गुलाब जल - 2 छोटे चम्मच

नींबू का रस - 1 छोटा चम्‍मच

मुल्तानी मिट्टी - 1 छोटा चम्मच

एलोवेरा जेल (ऑप्शनल)

ऐसे बनाएं साबूदाना फेस पैक

इस फेस पैक को बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल में साबूदाना डालें।

फिर इसमें गुलाबजल और नींबू का रस मिलाकर थोड़ी देर के लिए रख दें।

अब इसको हल्का सा गर्म करें और ठंडा होने के लिए रख दें।

इसके बाद इसको मिक्सर जार में पीसकर स्मूद सा पेस्ट बना लें।

फिर इसको एक बाउल में निकालकर इसमें मुल्तानी मिट्टी डालें। 

इन सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर फेस पैक बना लें।

ऐसे लगाएं फेस पैक

साबुदाना का फेसपैक को अप्लाई करने के लिए चेहरे को अच्छे से धोकर पोंछ लें।

अब इस फेस पैक को फेस पर अप्लाई करें।

करीब 30 मिनट तक लगाकर इसको सुखा लें।

जब यह फेस पैक सूख जाए, तो चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें।

प्रमुख खबरें

Monaco Grand Prix: 19 साल के Kimi Antonelli ने रचा इतिहास, तोड़ा Lewis Hamilton का 16 साल पुराना रिकॉर्ड

FIFA World Cup 2026: आखिरी लम्हों में खत्म हुआ सस्पेंस, ईरानी टीम को मिला USA का वीजा

French Open 2026: 19 साल की Mirra Andreeva का बड़ा कमाल, जीता पहला Grand Slam खिताब

Shreyas Iyer को T20 कप्तानी, Sanjay Manjrekar ने उठाए सवाल, Shubman Gill थे पहली पसंद!