Sawan Masik Shivratri 2023: सावन शिवरात्रि पर रुद्राभिषेक कर पाएं शिव शंभू की कृपा, जानिए शुभ मुहूर्त और महत्व

By अनन्या मिश्रा | Jul 01, 2023

देवों के देव महादेव का प्रिय महीना यानी की सावन की शुरूआत 4 जुलाई 2023 से हो रही है। वैसे तो पूरे सावन में भगवान शिव-शंकर का जलाभिषेक किया जाता है। लेकिन सोमवार का दिन विशेष रूप से महादेव को समर्पित होता है। सावन सोमवार का व्रत रखने, जलाभिषेक व रुद्राभिषेक करने वाले जातक पर महादेव की कृपा बरसती है। भगवान शिव का जलाभिषेक करने से व्यक्ति के जीवन में आने वाली तमाम परेशानियों का अंत कर हो जाता है। आइए जानते हैं सावन शिवरात्रि के शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व के बारे में...


सावन शिवरात्रि 2023 तिथि और शुभ मुहूर्त 

बता दें कि सावन शिवरात्रि 15 जुलाई 2023 को शनिवार को पड़ रही है। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 06:24 मिनट से 09:03 मिनट तक है। वहीं दोपहर में 11:43 मिनट से 02:22 मिनट पर है। इसके अलावा रात में 09:03 मिनट से रात 11:30 मिनट तक पूजा का शुभ मुहूर्त है।

इसे भी पढ़ें: Jaya Parvati Vrat 2023: आज से शुरू हो रहा जया पार्वती व्रत, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व


पूजा विधि 

सावन की शिवरात्रि के दिन सबसे पहले सूर्योदय से पहले उठकर स्नान आदि कर लें। फिर व्रत का संकल्प लें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें। इस दौरान भगवान शिव के मंत्र 'ऊँ नम: शिवाय' का जाप करते रहे। एक थाली में फल, फूल, दीप, बेलपत्र, नैवेद्य, धतूरा, दूध और जल का लोटा रख लें। अगर आपके घर के मंदिर में शिवलिंग हैं तो वहीं वरना किसी शिव मंदिर में जाकर भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करें। इस दौरान महामृत्युंजय मंत्र का भी जाप कर सकते हैं। महादेव को शक्कर, मिष्ठान या शाद का भोग अर्पित करें। अंत में आरती कर प्रसाद वितरित करें।


सावन शिवरात्रि 2023 महत्व

बता दें कि सावन शिवरात्रि को चमत्कारी माना जाता है। 

इस दिन व्रत करने वाले जातक से भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा प्राप्त होती है। 

व्रत और विधि-विधान से पूजा अर्चना करने पर जातक के कष्ट दूर होकर सुखों की प्राप्ति होती है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

AI समिट में मोदी की मेगा डिप्लोमेसी: Estonia, Serbia, Croatia, Finland, Spain के साथ नई शुरुआत

T20 World Cup: Sahibzada Farhan का तूफानी शतक, Pakistan की Super 8 में हुई धमाकेदार एंट्री

IND vs NED T20 World Cup 2026 LIVE: Netherlands के खिलाफ Team India की ड्रेस रिहर्सल, टॉस जीतकर पहले बैटिंग

युवाओं व नारी सशक्तीकरण को समर्पित है यूपी बजट