Health Tips: Period Pain से मिलेगा Instant Relief, किचन का यह Superfood है रामबाण इलाज

By अनन्या मिश्रा | Jul 06, 2026

कई महिलाएं अक्सर पीरियड्स के दर्द से परेशान रहती हैं। महीने के ये 4-5 दिन काफी मुश्किल भरे होते हैं। लेकिन क्या आज जानती हैं कि रसोई घर का एक मसाला आपकी सेहत के लिए कितना फायदेमंद हो सकता है। अजवाइन को अक्सर खाने के स्वाद को बढ़ाने या फिर अपच की समस्या को दूर करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। वहीं यह महिलाओं की सेहत के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है।

इसे भी पढ़ें: Weight Loss का सीक्रेट: नाश्ते में लें High-Protein Breakfast, दिनभर रहेंगी Full of Energy 

फायदेमंद है अजवाइन

आयुर्वेद एक्सपर्ट के मुताबिक अजवाइन की चाय पीने से पेट दर्द से राहत मिलती है। वहीं पीरियड्स की कई जटिलताओं को इसके सेवन से कम किया जा सकता है।

अजवाइन की गर्माहट पेट की मांसपेशियों की ऐंठन को शांत करने का काम करती है।

अचवाइन के सेवन से पाचन बेहतर होता है और गैस की समस्या भी कम होती है।

पोषक तत्वों का खजाना

अजवाइन में कैल्शियम, फास्फोरस और सोडियम होता है। वहीं इसके प्रोटीन, फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण अजवाइन को कई मामलों में कारगर औषधि बनाते हैं। इसकी तासीर गर्म होती है, इसलिए गर्मियों में एक चम्मच से ज्यादा इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

वेट लॉस में भी सहायक

अजवाइन सिर्फ पीरियड्स क्रैंप्स में नहीं बल्कि यह वेट लॉस में भी सहायक है। इसके सेवन से गैस की समस्या से छुटकारा मिलता है और ओवरईटिंग से होने वाले दर्द से राहत मिलती है। यह सामान्य सर्दी के इलाज में भी उपयोगी है। अजवाइन के सेवन से ठंड से राहत मिलती है। वहीं इससे बीपी को भी कंट्रोल किया जा सकता है।

ऐसे बनाएं अजवाइन की चाय

कुछ लोग साबुत अजवाइन का सेवन करते हैं। वहीं पीरियड्स के दर्द से राहत पाने के लिए आप अजवाइन के पानी का सेवन कर सकती हैं। पीरियड्स में होने वाले मूड स्विंग्स जैसी परेशानियों से राहत पाने में अजवाइन कारगर है।

इसकी चाय बनाने के लिए एक कप पानी में एक चम्मच अजवाइन डालें। फिर गैस पर 3 से 4 मिनट तक उबालें। जब यह ठंडा हो जाए, तो इसको छान लें। फिर मिठास के लिए इसमें गुड़ या शहद मिलाएं और इसको पिएं। इससे आपको काफी हद तक राहत मिलेगी।

प्रमुख खबरें

72 घंटे के अल्टीमेटम के बीच Delhi Police का बड़ा एक्शन, निशु केस का आरोपी Swatantra Bharadwaj हिरासत में

Mayawati ने GDP आंकड़ों पर उठाए सवाल, केंद्र से संदेह दूर करने की मांग की

Delhi Police ने Bulandshahr से Swatantra Bhardwaj को हिरासत में लिया

Delhi Rain: भारी बारिश के बाद IGI Airport के गेट पर भरा पानी, यात्रियों को हुई परेशानी