मिनटों में दूर होगी डैंड्रफ की समस्या, घर पर बनाएं ये हेयर पैक, एक बार में ही दिखेगा असर

By दिव्यांशी भदौरिया | Jan 15, 2025

सर्दियों में डैंड्रफ की समस्या सबसे अधिक होती है। इन दिनों डैंड्रफ की समस्या सबसे कॉमन है। ज्यादातर लोगों के बालों में ये समस्या रहती है। इस समस्या के कारण बाल खराब हो जाते हैं, स्कैल्प ड्राई दिखने लगता है, जिस कारण से हम कोई भी आउटफिट पहनें तो कपड़ों पर डैंड्रफ दिखाई देता है। इसलिए हमें पार्लर जाकर महंगे ट्रीटमेंट या प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, जरुरी नहीं है कि इसका असर रहे। इसलिए आप चाहे तो घरेलू नुस्खों को ट्राई कर सकते हैं। आइए आपको इन नुस्खे के बारे में बताते हैं।

हेयर पैक बनाने के लिए सामग्री

- एलोवेरा जेल- 2 चम्मच

- करी पत्ता - 10 से 12

- शहद - 1 चम्मच

- नींबू का रस

हेयर पैक बनाने का तरीका

- सबसे पहले आप एक बाउल में फ्रेश एलोवेरा जेल निकाल लें।

- फिर करी पत्ते को अच्छे से मैश करें।

- अब इसमें एलोवेरा जेल को मैश करें।

- इसके बाद इसमें शहद को मिला लीजिए।

- अब इसमें नींबू को मिक्स करें।

- इस पेस्ट को तैयार करें।

कैसे लगाएं बालों में लगाएं हेयर पैक

- सबसे पहले अपने बालों को कॉम्ब करें।

- इसके बाद स्कैल्प में इस पैक को यूज करें।

- इसे लगाने के बाद अच्छे से मसाज करें।

- अब इसको 30 मिनट तक लगाएं रखें।

- आखिर में इसे शैंपू से साफ कर लें।

- इसके यूज से आपकी डैंड्रफ की समस्या कम हो जाएगी।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत