Home Remedies: बल्ब और ट्यूबलाइट के पास मंडराने वाले कीड़ों से ऐसे पाएं निजात, अपनाएं ये घरेलू नुस्खा

By अनन्या मिश्रा | Nov 12, 2024

अक्सर शाम होते ही दरवाजे और खिड़कियां बंद कर लेते हैं। जिससे की मच्छर और कीट-पतंगे घर न आएं। लेकिन लाइट जलाते ही कीट-पतंगे पास चले आते हैं। कीट-पतंगों का साइज छोटा होने की वजह से यह कहीं से भी अंदर आ जाते हैं और लाइट के आसपास कीड़े मंडराने लगते हैं और इनसे हर कोई परेशान रहता है।

इसे भी पढ़ें: Poha Chivda Namkeen: चटपटा खाने का है मन तो बनाएं महाराष्ट्रीयन स्टाइल पोहे वाली नमकीन, एक बार जरूर करें ट्राई

नीम का तेल

लाइट के आसपास घूमने वाले कीट-पतंगे और पौधों को नुकसान पहुंचाने वाले कीड़ों से छुटकारा पाने के लिए आप नीम के तेल का इस्तेमाल करना चाहिए। नीम के तेल की तेज गंध कीड़े-मकोड़े को दूर रखती है। स्प्रे वाली पानी की एक बोतल में पानी और नीम के तेल का घोल बनाकर दरवाजों, खिड़कियों और अन्य जगहों पर छिड़काव कर दें। इस तरीके से घर में कीट-पतंगे घर में आने बंद हो जाएंगे।

लहसुन का घोल

लाइट वाले कीड़ों को घर से दूर रखने के लिए आप लहसुन का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। तो सबसे पहले लहसुन को पीसकर पेस्ट बना लें। अब पानी मिलाकर उबाल लें और जब घोल ठंडा हो जाए, तो स्प्रे बोतल में डालकर छिड़काव कर दें। क्योंकि लहसुन की तेज गंध घर से कीड़ों को दूर रखने में मदद करती है।

कपूर का पाउडर

अगर लाइट के आसपास बहुत कीड़े आते हैं, तो आप लहसुन या फिर नीम के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं अगर यह दोनों भी चीजें नहीं हैं, तो आप घर में रखे कपूर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। कपूर की तेज गंध को कीड़े बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं। स्प्रे वाली पानी की बोतल में कपूर का पाउडर या तेल डालकर छिड़काव करना होगा।

लौंग का तेल

लौंग हर किसी के घर में आसानी से मिल जाती है। वहीं अगर आपके पास लौंग का तेल हो, तो इसका भी आप इस्तेमाल कर सकती हैं। वहीं अगर लौंग का तेल नहीं है, तो आप लौंग को पीसकर उसका घोल बना सकती हैं। अब उसको स्प्रे वाली बोतल में भरकर लाइट वाली जगह पर छिड़काव करें। शाम को स्प्रे करने से कीड़े-मकोड़े घर पर नहीं आएंगे।

बेकिंग सोडा और नींबू

बता दें कि क्लीनिंग में इस्तेमाल होने वाला बेकिंग सोडा और नींबू का रस कीड़ा भगाने के बहुत काम आता है। इसके लिए बेकिंग सोडा और नींबू का रस थोड़े से पानी में मिला लीजिए। अब इस घोल को स्प्रे बोतल में भरकर लाइट के आसपास और घर के अंदर छिड़काव करें। इससे काफी हद तक आपकी परेशानी कम हो जाएगी।

प्रमुख खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी में फिर लौटी रौनक, Sensex 544 अंक मजबूत, Rupee में भी दिखी शानदार बढ़त

Apple का बड़ा फैसला! iPhone 18 Launch के लिए करना होगा लंबा इंतजार, टूटेगी परंपरा

मोदी सरकार ने 12 वर्ष में सेवा, सुशासन और विकास के स्वर्णिम काल की उपलब्धियां जनता के सामने रखी हैं— कमलजीत सहरावत

धक्का-मुक्की विवाद में Vaibhav Suryavanshi को मिला BCCI का साथ, बोर्ड ने Action लेने से किया इनकार