Underarms Care In Summer: अंडरआर्म्स की समस्या से ऐसे पाएं निजात, कॉन्फिडेंट होकर पहन सकेंगी कट स्लीव ड्रेस

By अनन्या मिश्रा | May 18, 2023

गर्मियों में तेज धूप, धूल और लू के कारण कई समस्याएं हो जाती है। इन्हीं में से एक समस्या अंडरआर्म्स से जुड़ी है। हालांकि अंडरआर्म्स को साफ और स्वच्छ रखने के लिए आप कई तरह के प्रोडक्ट इस्तेमाल करती हैं। समस्क्रीम लगाने के बाद भी यह अंग गर्मियों सबसे अधिक प्रभावित होता है। गर्मियों में अंडरआर्म्स में काले निशान, पैचनेस, जलन से लेकर बदबू से लेकर रेजर बम्स और खुरदुरापन की समस्या होती है। 

इसे भी पढ़ें: Skin Care: चिलचिलाती धूप में भी दमकती रहेगी त्वचा, इन घरेलू नुस्खों से रखें स्किन का खास ख्याल

शेविंग केयर

बता दें कि कई लोग अंडरआर्म्स की शेविंग करने रूखी त्वचा पर ही कर लेते हैं। लेकिन शेविंग करने से पहले यह ध्यान रखें कि जिस हिस्से पर आप शेविंग करने जा रहे हैं, उस हिस्से को कुछ देर के लिए भिगों दें। इसके बाद जिस तरफ बाल बढे हों उसी तरफ से शेविंग करना चाहिए।

रोल ऑन

गर्मी के मौसम में डियो रोल ऑन आपके लिए सबसे फायदेमंद चीज साबित हो सकती है। बता दें कि इससे पसीने की बदबू को दूर करने में मदद मिलेगी। साथ ही आपका कॉन्फिडेंस भी बढ़ेगा। लंबे समय तक डियो रोल ऑन बार-बार इस्तेमाल करने से आपके अंडरआर्म्स साफ, चिकने और खूबसूरत हो सकते हैं।

मॉइश्चराइज करना न भूलें

चेहरे की तरह ही बॉडी और अंडरआर्म्स को भी पोषण की जरूरत होती है। इससे आपके अंडरआर्म्स पहले से बेहतर होते हैं। हालांकि इसमें हर रोज मॉइश्चराइजर लगाने की जरूरत नहीं होती है। लेकिन अंडरआर्म्स को हाइड्रेटेड, सूदिंग और मुलायम बनाए रखने के लिए पीएच-संतुलन बनाए रखना जरूरी होता है।

एक्सफोलिएशन

नहाने के दौरान प्रयास करें कि हल्के हाथों से एक नर्म लूफे की मदद से एक्सफोलिए करें। बता दें कि इसे अंडरआर्म्स से डेड और सूखी स्किन को हटाने में मदद करता है। इसके साथ ही आपके अंडरआर्म्स को साफ रखने में भी मदद मिलेगी। बता दें कि इन छोटे-छोटे टिप्स को फॉलो कर आप पूरी गर्मी सुंदर, चिकने, मुलायम और ईवेन-टोन वाले अंडरआर्म्स पा सकती हैं। 

प्रमुख खबरें

SAD Disorder: लोगों से मिलने में कांपते हैं हाथ-पैर? कहीं आप इस Mental Health Disorder के शिकार तो नहीं

अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों की सियासी कमर तोड़कर निरंतर आगे बढ़ रही है भाजपा, मजबूत हो रहा एनडीए

अरागची के मॉस्को से लौटते ही आधी रात ट्रंप को आया पुतिन का फोन, जानें क्या कहा

Diljit Dosanjh के Vancouver Concert में खालिस्तानियों का हंगामा, लगे भारत विरोधी नारे, सुरक्षाकर्मियों से हुई झड़प