Fashion Tips: पार्टी में पाएं रॉयल और क्लासी लुक, ब्रोकेड पैंट्स स्टाइल करने के ये हैं खास टिप्स

By अनन्या मिश्रा | Sep 19, 2025

ब्रोकेड पैंट्स का अपना एक खास लुक होता है। जब आप पार्टी के लिए कुछ वेस्टर्न या फिर इंडो वेस्टर्न कैरी करना चाहती हैं, तो ऐसे में ब्रोकेट पैंट्स को स्टाइल एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। ब्रोकेट पैंट का लुक, टेक्सचर और डिजाइन और एलिगेंट और क्लासी लुक देने में मदद करता है। इसलिए हर महिला और लड़की को इसको अपने वार्डरोब में जरूर शामिल करना चाहिए। हालांकि महिलाएं एक स्टाइल स्टेटमेंट क्रिएट करने के लिए एक्सेसरीज का भी सहारा लेती हैं। लेकिन ब्रोकेट पैंट्स खुद में ऐसा स्टाइल स्टेटमेंट है, तो आपको एक्सेसरीज या फिर अन्य चीजों को लेकर ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं होती है।

इसे भी पढ़ें: Hair Care Tips: बालों को स्मूथ और शाइनी बनाएंगी सुबह की ये आदतें, आप भी रूटीन में करें शामिल

टेक्सचर के साथ करें एक्सपेरिमेंट

ब्रोकेड पैंट्स में एक रॉयल के साथ एलिगेंट और क्लासी लुक पाने के लिए अपने टेक्सचर के साथ थोड़ा प्ले करें। ब्रोकेड पैंट्स काफी रिच लुक देने का काम करती है। क्योंकि ये टेक्सचर्ड व थोड़ी शाइनी होती हैं। इसलिए अगर आपका अपर वियर का फैब्रिक ज्यादा हैवी या शाइनी है, तो इसमें आपका लुक थोड़ा अजीब लग सकता है। कोशिश करें कि आप अपर वियर के लिए साटन, सिल्क या शिफॉन जैसे फैब्रिक चुनें। अगर आप रॉयल लुक पाना चाहती हैं, तो आप ब्रोकेड में मोनोक्रोम लुक भी कैरी कर सकती हैं।

कलर्स का ध्यान रखें

आप भी भी ब्रोकेड पैंट्स को पहनती हैं तो आपको ओवर ऑल लुक में कलर को बैलेंस्ड तरीके से कैरी करना चाहिए। इसके लिए आपके वियर का कलर ऐसा होना चाहिए, जो आपकी पैंट्स में भी शामिल हो। अगर आपकी ब्रोकेड पैंट्स में रेड, गोल्ड या डीप ज्वैल टोन है, तो आप को-ऑर्डिनेट लुक के लिए भी ऐसी ही कलर को अपर वियर के लिए चुनें। वहीं न्यूट्रल शेड्स में क्रीम, ब्लैक, बेज या ऑफ व्हाइट भी आपके लुक को खास बनाने का काम करेगा।

फिटिंग में ना हो गड़बड़

हम अक्सर ब्रोकेड पैंट्स में फ्लेयर्ड, स्ट्रेट या वाइड लेग को चुनते हैं। वहीं शार्प और क्लासी लुक पाने के लिए आपको हमेशा फिटेड टॉप को अपने लुक का हिस्सा बनाना चाहिए। इससे आपको फिनिश्ड लुक मिलेगा और अगर आप हाई-वेस्ट ब्रोकेड पैंट पहन रही हैं, तो ऐसी सिचुएशन में टॉप को अंदर की तरफ टक करना न भूलें।

प्रमुख खबरें

प्रदर्शनकारियों को हथियार! Trump के दावे पर भड़का Iran, UN Security Council से बोला- एक्शन लें।

West Asia संकट के बीच MEA का बड़ा एक्शन, Iran से 1862 भारतीयों की सुरक्षित वापसी में मदद की

CM Nishant Kumar के नारों पर Nitish की मुस्कान, क्या Bihar में पक रही है कोई Political खिचड़ी?

नजफगढ़ का ‘प्रिंस’: जिसने आईपीएल का सपना पूरा करने के लिए कांस्टेबल की परीक्षा छोड़ दी थी