Vishnu Puja Vidhi: भगवान विष्णु की विशेष कृपा पाने के लिए इस तरीके से करें पूजा-अर्चना, उत्तम फल की होगी प्राप्ति

By अनन्या मिश्रा | Apr 28, 2023

सनातन परंपरा में सृष्टि के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करने से मनचाहा फल प्राप्त होता है। पौराणिक कथाओं में भी श्रीहरि विष्णु की पूजा किए जाने से कई कष्टों से मुक्ति मिलने के साथ ही उनकी कृपा प्राप्त होने का उल्लेख मिलता है। भगवान विष्णु की पूजा के लिए गुरुवार का दिन अत्यंत ही शुभ और मंगलकारी माना गया है। मान्यता के अनुसार, श्रीहरि भगवान विष्णु की गुरुवार के दिन पूजा-अर्चना से वे शीघ्र ही प्रसन्न होते हैं और जीवन से जुड़े सभी सुखों की प्राप्ति होती है।

इसे भी पढ़ें: Sri Mouneshwar Temple: कर्नाटक के इस अनोखे मंदिर में प्रसाद में मिलता हैं गांजा, वजह जान दांतो तले दबा लेंगे उंगली

श्रीहरि की पूजन विधि

भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए सुबह जल्दी स्नान आदि कर पीले रंग के वस्त्र धारण करें। इसके बाद उगते हुए सूर्य को जल हल्दी मिले जल से अर्घ दें। फिर भगवान विष्णु की मूर्ति को जल से स्नान आदि कर उन्हें भी पीले रंग के वस्त्र पहनाएं। पूजा में पीले रंग के पुष्प और पीले रंग की मिठाई आदि अर्पित करें। हल्दी का तिलक करें और फिर उसको प्रसाद स्वरूप अपने माथे पर लगाएं। माना जाता है कि हल्दी के इस प्रसाद से भगवान विष्णु की विशेष कृपा बरसती है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। भगवान विष्णु के मंत्रों का तुलसी या फिर चंदन की माला से कम से कम एक माला जाप करें।

श्रीहरि की कृपा पाने के लिए करें इसका पाठ

भगवान श्रीहरि की कृपा पाने के लिए आप उनके सरल मंत्र 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' या 'ॐ नमो नारायण' और 'श्रीमन नारायण नारायण हरि-हरि' का पूरे श्रद्धा और भक्ति से जाप करें। इसके अलावा आप विष्णु सहस्त्रनाम, गजेंद्र मोक्ष और नारायण कवच आदि का पाठ कर सकते हैं। इनका पाठ करने से आप पर निश्चित ही भगवान विष्णु की विशेष कृपा बरसती है। 

मां लक्ष्मी संग करें नारायण की पूजा

अगर आप आर्थिक रूप से परेशान हैं तो भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी का पूजन जरूर करना चाहिए। भगवान विष्णु की पूजा में इस्तेमाल की जाने वाली हल्दी का प्रयोग आप मां लक्ष्मी को भी प्रसन्न करने के लिए कर सकते हैं। मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए धन की देवी को 5 हल्दी की साबुत गांठें अर्पित करें। इसके बाद उन हल्दी की गांठों को अगले दिन लाल कपड़े में लपेट कर अपने धन वाले स्थान पर रख दें। इस उपाय को करने से आपको मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होने लगेगी।

प्रमुख खबरें

Accenture Salary Hike में बड़ा बदलाव, अब 50% Base Salary और 50% Lump Sum Payment के रूप में मिलेगा लाभ

Bangladesh की साख दांव पर, Zimbabwe के खिलाफ Series जीतने के लिए निर्णायक T20 में झोंकनी होगी पूरी ताकत

Rohit Sharma की फॉर्म पर Morne Morkel का बड़ा बयान, लॉर्ड्स में निर्णायक मुकाबले के लिए बताया जीत का प्लान

Lords ODI में Rohit Sharma की फॉर्म और कप्तानी का टेस्ट, Series जीतने के लिए England से बड़ी टक्कर