By टीम प्रभासाक्षी | Jan 29, 2022
नोएडा को स्मार्ट बनाने और बढ़ती डॉग बाइट की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए नोएडा अथॉरिटी द्वारा पेट्स का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। सोसाइटी और कॉलोनियों में रजिस्ट्रेशन के लिए कैंप लगाया जा रहा है। अथॉरिटी के अफसरों के अनुसार रजिस्ट्रेशन का काम 14 फरवरी तक किया जाएगा। उसके बाद पेट्स का रजिस्ट्रेशन ना कराने वाले मालिकों का चालान काटा जाएगा। चालान की राशि 1000 रुपये तक हो सकती है। रजिस्ट्रेशन कराने के लिए जरूरी दस्तावेज भी चाहिए होंगे। सड़क पर घूमने वाले जानवरों का चालान काटा जाएगा। वहीं सड़क पर घूमने वाली गाय और सांड को गौशाला भेजा जाएगा।
इस एप की सहायता से पेट्स लवर घर बैठे ही रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके लिए अथॉरिटी द्वारा 500 रुपये फीस रखी गई है। यह फीस 1 साल के लिए होगी। रजिस्ट्रेशन कराने और फीस देने के बाद अथॉरिटी की जिम्मेदारी होगी कि वह रजिस्टर पेट्स को एंटी रेबीज का टीका लगवाए।
नोएडा अथॉरिटी की कोऑर्डिनेटर हुसाना परवीन की मानें तो सोसाइटी और कॉलोनी में पेट रजिस्ट्रेशन के लिए कैंप लगाया जाएगा। कैंप में रजिस्ट्रेशन के लिए आने वाले पैट लवर को एक आईडी प्रूफ, एक एड्रेस प्रूफ, पैट मालिक के दो फोटो और फोटो के वैक्सीनेशन का कार्ड लेकर आना होगा। इसके साथ ही फीस के रूप में 500 रुपये भी जमा कराने होंगे। हुसाना का कहना है कि इस कैंप का उद्देश्य पैट की जानकारी इक्क्ठा करना, उसके वैक्सीनेशन की डिटेल जमा करना। और यह पता करना है कि किस-किस ब्रीड के पैट नोएडा की सोसाइटी और कॉलोनियों में पल रहे हैं।