By दिव्यांशी भदौरिया | Jul 19, 2026
अपनी आंखों को खूबसूरत दिखाने के लिए न जाने हम सभी क्या-क्या नहीं करते हैं। आईलैश कर्लर एक ऐसा ब्यूटी टूल है, जिसको पलकों को कर्ल किया जाता है। जब आप अपनी पलकों कर्ल करते हैं, तो यह घुमावदार और वॉल्यूम वाली नजर आती हैं।
लेकिन इसका इस्तेमाल लड़कियां रोजान नहीं कर पाती है। जिस कारण से पलकों को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए वह इसके दूसरे तरीके खोजने लगी है। यदि कर्लर के बिना पलकों को वॉल्यूम देना चाहती हैं, तो इस लेख में हम आपको अलग-अलग टिप्स देंगे।
मस्कारा लगाने का सही तरीका
गौरतलब है कि मस्कारा सही लग जाए, तो यह हमारी पलकों को एकदम कर्ल लुक देता है। इसके लिए आपको ब्रश की मदद से पलकों की जड़ों से ऊपर की तरफ ले जाना है। कुछ सेकेंड के लिए ब्रश को ऊपर की तरफ करते हुए रुक जाएं। इससे मस्कारा सूखने के बाद पलके ऊपर की तरफ कर्ल नजर आएंगी। इस हैक के जरिए आपकी पलकें और भी ज्यादा घनी व लंबी दिखाई देंगी। इस तरीके से आपको आईलैश कर्लर यूज करने की जरुरत नहीं पड़ेगी।
डबल कोट करें
यदि आप एक बार मस्कारा लगाने के बाद ब्रश को ऊपर की तरफ ले जाती हैं, तो डबल कोट करें। इससे आपकी पलके भारी नजर आएंगी और कर्ल भी नजर आएगा। इन टिप्स को आप कभी-कभी फॉलो कर सकते हैं, क्योंकि रोजाना डबल कोट करने से आपको पलकों पर भारीपन लगेगा। ऐसा लगेगा कि आंखे भारी हो गई है।
पेपर की मदद से मस्कारा लगाएं
मस्कारा लगाने के लिए आप पेपर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप पलकों के ऊपर एक पेपर रखें। पेपर को ऐसे रखना जिससे पलकों पर मस्कारा लगाया जा सके। ब्रश की मदद से मस्कारा लगाएं और ऊपर की तरफ खीचें। जब मस्कारा लग जाए तो इस पेपर को तुंरत हटा सकते हैं।
इन बातों का ध्यान रखें
महिलाओं को मस्कारा चुनते समय अपनी पलकों की जरूरतों का ध्यान रखना चाहिए। यदि पलकों को अधिक घना और भरा हुआ दिखाना हो, तो वॉल्यूम बढ़ाने वाला मस्कारा बेहतर विकल्प हो सकता है। वहीं, वाटरप्रूफ मस्कारा पलकों के कर्ल को लंबे समय तक बनाए रखने में सहायता करता है, जिससे आंखों का लुक अधिक आकर्षक नजर आता है। मस्कारा लगाते समय ब्रश को पलकों की जड़ों से सिरों तक सही तरीके से चलाना भी बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे पलकों को सुंदर आकार मिलता है और मस्कारा समान रूप से फैलता है।