फिल्म ‘भोंसले’ के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने के बाद सारे मलाल दूर हो गए : मनोज बाजपेयी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 24, 2021

मुम्बई। अभिनेता मनोज बाजपेयी ने कहा कि उनके करियर में कई ऐसे मौके आए जब उन्हें उन किरदारों के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार नहीं मिलने का अफसोस हुआ, जो उनके ‘‘दिल के करीब थे’’ लेकिन फिल्म ‘भोंसले’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिलने के बाद अब उनका यह मलाल दूर हो गया है। अभिनेता मनोज बाजपेयी को फिल्म ‘भोंसले’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की श्रेणी में राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया है। उनके साथ ही दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता धनुष को फिल्म ‘असुरन’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला है।

इसे भी पढ़ें: कंगना रनौत के जन्मदिन पर रिलीज हुआ मोस्ट अवेटिड फिल्म 'थलाइवी' का ट्रेलर

उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे हमेशा से पता था कि एक दिन भगवान मुझ पर मेहरबान होगा। वह कई वर्षों से जारी मेरे संघर्ष को देखेगा। वह मुझे जरूर इसके लिए कोई तोहफा देगा...’’ फिल्म ‘भोंसले’ को 2018 में कई फिल्म महोत्सवों में प्रदर्शित किया गया था। भारत में पिछले साल डिजिटल मंच ‘सोनी लिव’ पर यह फिल्म रिलीज हुई थी। बाजपेयी को 1998 में आई फिल्म ‘सत्या’ के लिए सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता की श्रेणी में भी राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है।

प्रमुख खबरें

SEMICON India 2026 पर बोले जर्मन डिप्टी एनवॉय Georg Enzweiler, साझेदारी का बड़ा मौका

Priyanka Chopra ने Nick Jonas का जन्मदिन खास अंदाज में मनाया, मालती का प्यारा वीडियो किया शेयर

Noel Tata ने N Chandrasekaran के कार्यकाल विस्तार का किया विरोध, प्रस्ताव को बताया अमान्य

मेरे दोस्त आपको...PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर इटली की PM मेलोनी का खास संदेश