दिल्ली में हर पल बदतर हो रहे हालात, 100 से भी कम बचे ICU बेड: अरविंद केजरीवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 18, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि दिल्ली में हालात हर पल बदतर हो रहे हैं और यहां पर खाली आईसीयू बेड की संख्या सौ से भी कम बची है। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कोविड-19 के 25,500 से अधिक नए मामले सामने आए हैं और बीते 24 घंटों में यहां संक्रमित होने की दर बढ़कर करीब 30 फीसदी हो गई है। उन्होंने बताया कि बेड और ऑक्सीजन की तेजी से बढ़ती आवश्यकता के बारे में उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात की है। उन्होंने कहा, “हम केंद्र से लगातार संपर्क में हैं और उनसे सहायता प्राप्त कर रहे हैं।”

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल की मांग, देश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करें प्रधानमंत्री

दिल्ली में कोविड-19 प्रबंधन के नोडल मंत्री सिसोदिया ने ट्वीट किया, ‘‘सामान्य से कहीं अधिक खपत के कारण दिल्ली के लिए आवंटित ऑक्सीजन की सप्लाई काफ़ी कम पड़ रही है।’’ उन्होंने आगे ट्वीट किया, ‘‘ कुछ अस्पतालों से सूचना मिल रही है कि उनके पास ऑक्सीजन का स्टॉक अब बहुत सीमित समय के लिए बचा है. दिल्ली सरकार ने भारत सरकार से दिल्ली के लिए ऑक्सीजन का कोटा तुरंत बढ़ाने की माँग की है।

प्रमुख खबरें

Vladimir Putin के आदेश से Nestle Russia और Auchan का प्रबंधन रूसी कंपनी को मिला

Tirupati Laddu Prasadam: मिलावटी घी मामले में ED ने सुकृति फूड्स के मालिक कैलाश चंद मंगला को पकड़ा

7.8 करोड़ से ज्यादा ITR दाखिल, Income Tax Refund बढ़कर 2.20 लाख करोड़ के पार पहुंचा

TMC चुनाव चिह्न विवाद पर BJP का हमला, Rahul Gandhi को याद दिलाया सरकारों को गिराने का इतिहास