गाजियाबाद: महिला को बचाने के लिए हिंडन नहर में छलांग लगाने वाले सिपाही की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 18, 2025

गाजियाबाद में शनिवार को आत्महत्या का प्रयास कर रही महिला को बचाने के क्रम में हिंडन नहर में छलांग लगाने वाले एक यातायात पुलिस कांस्टेबल (सिपाही) की डूबने से मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार सिपाही की पहचान अंकित तोमर (20) के रूप में हुई। उसे गोताखोरों द्वारा कीचड़ भरी नहर से बाहर निकाले जाने के बाद नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, घटना तब हुई जब वैशाली सेक्टर 2 की निवासी और मूल रूप से सरधना, मेरठ की रहने वाली 23 वर्षीय आरती ने हिंडन नहर में छलांग लगा दी। छह महीने पहले आदित्य नामक व्यक्ति से प्रेम विवाह करने वाली आरती का कथित तौर पर सुबह उसके पति से झगड़ा हुआ था।

ट्रांस हिंडन के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) निमिष पाटिल ने बताया कि, ‘‘पास में ही ड्यूटी पर मौजूद यातायात उप निरीक्षक (टीएसआई) धर्मेंद्र और सिपाही अंकित तोमर ने आरती को बचाने के लिए तुरंत नहर में छलांग लगा दी। कई राहगीर भी बचाव कार्य में शामिल हुए। आरती को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन टीएसआई और तोमर नहर की कीचड़ भरी सतह में फंस गए।’’

उन्होंने बताया, ‘‘टीएसआई किसी तरह खुद को बाहर निकालने में कामयाब रहे, लेकिन तोमर फंस गए। गोताखोर आखिरकार तोमर को बाहर निकालने में सफल रहे और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।’’ उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

प्रमुख खबरें

शिल्पा शेट्टी ने रणवीर सिंह की धुरंधर की जमकर तारीफ, सोशल मीडिया पर लिखा खास नोट!

Odyssey Official Trailer | Christopher Nolan की अगली फिल्म ओडिसी के पीछे की एपिक ग्रीक इतिहास की कहानी

Jan Gan Man: Bangladesh में तो Hindu एक हैं फिर भी Safe क्यों नहीं हैं?

Hindu man lynched: दिल्ली में बांग्लादेश उच्चायोग के बाहर विरोध प्रदर्शन, तोड़े गए बैरिकेड्स, देखें Video