सुशांत के केस में भूत वाला एंगल! इन तीन लोगों ने कहा- रिया मैडम को घर में आत्मा दिखाती थी

By रेनू तिवारी | Jul 30, 2020

सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में उनके परिवार ने गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सुशांत के परिवार का कहना है कि सुशांत का रिया ने मानसिक और आर्थिक रूप शोषण किया। सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया पर परिवार ने ये भी आरोप लगाया है कि रिया ने सुशांत के अकाउंट से 15 करोड़ रुपये निकाले हैं। सुशांत को ये भी धमकी दी कि वह उनकी मेडिकल रिपोर्ट को मीडिया को दे देंगी जिससे उनका करियर बर्बाद हो जाएगा। ऐसे गंभीर आरोपों के बाद सुशांत सिंह राजपूत की जांच के लिए बिहार पुलिस मुंबई पूछताछ के लिए गयी हैं। 

इसे भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत मामले में नया मोड़, एक्टर के पिता ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ दर्ज करवाई FIR

आपको बता दें कि दो दिन पहले सुशांत की मौत के पीछे बॉलीवुड के नेपोटिस्म को दोषी माना जा रहा था लेकिन परिवार की एफआईआर के बाद पूरा मामला बदल गया। नेपोटिज्म से सारा फोकस हद कर रिया चक्रवर्ती पर आ गया हैं। रिया ने सुप्रीम कोर्ट में ये गुहार भी लगायी है कि ये केस मुंबई में ट्रांसफर किया जाए। जिसपर अभी सुनवाई होनी बाकी। रिया की इस याचिका से ये साफ है कि वह नहीं चाहती कि बिहार पुलिस इस मामले की जांच करें।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर