रविवार से गुलाम नबी आजाद का शुरू होगा मिशन कश्मीर, जम्मू में करेंगे भव्य रैली, अपार जन समर्थन की उम्मीद

By अंकित सिंह | Sep 03, 2022

कांग्रेस को अलविदा कहने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री और जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद जम्मू में रविवार को भव्य रैली को संबोधित करने जा रहे हैं। गुलाम नबी आजाद की इस रैली के लिए तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। इस रैली में भाग लेने के लिए जम्मू कश्मीर के विभिन्न इलाकों से भारी संख्या में लोग जुट रहे हैं। बताया जा रहा है कि गुलाम नबी आजाद अपने इस रैली के जरिए कांग्रेस को चुनौती देने के साथ-साथ जम्मू कश्मीर में अपनी पकड़ को और मजबूत करने की कोशिश करेंगे। कांग्रेस से अलग होने के बाद भले ही गुलाम नबी आजाद ने कोई पार्टी का ऐलान नहीं किया है। लेकिन सूत्रों का दावा है कि वह आने वाले दिनों में अपनी अलग पार्टी बना कर जम्मू-कश्मीर की राजनीति में अपना किस्मत आजमा सकते हैं। गुलाम नबी आजाद इस रैली के लिए जम्मू पहुंच रहे हैं। जम्मू के अलग-अलग हिस्सों में गुलाम नबी आजाद के पोस्टर भी लगाए गए हैं। कुल मिलाकर देखें तो जम्मू के रास्ते ही गुलाम नबी आजाद मिशन कश्मीर की शुरुआत करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: भाजपा विधायक ने फरियादी महिला के साथ की बदसलूकी, थाने में भी 5 घंटे तक बैठाकर रखा गया

आपको बता दें कि गुलाम नबी आजाद 2005 से लेकर 2008 तक के जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री रहे हैं। जानकारी के मुताबिक 12 सितंबर को गुलाम नबी आजाद श्रीनगर पहुंचेंगे जहां वह विभिन्न वर्गों से आए प्रतिनिधिमंडलों से बातचीत करेंगे। बताया जा रहा है कि इसे के बाद गुलाम नबी आजाद अपने नए राजनीतिक दल का ऐलान करेंगे। हालांकि, पहले इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि रविवार को वह नई पार्टी का ऐलान कर सकते हैं। लेकिन सरूरी ने इससे साफ तौर पर इंकार किया है। गुलाम नबी आजाद की इस रैली को सफल बनाने के लिए उनके समर्थक दिन-रात मेहनत भी कर रहे हैं। गुलाम नबी आजाद ने अपनी रैली के लिए ऐसे दिन को चुना है जिस दिन पूरे देश की नजर कांग्रेस के हल्ला बोल रैली के ऊपर होगी। आपको बता दें कि महंगाई के खिलाफ कांग्रेस से 4 अगस्त को दिल्ली के रामलीला मैदान में हल्ला बोल रैली करने जा रही है। 

प्रमुख खबरें

Team India की हार के बीच बांगर का बड़ा खुलासा, Virat Kohli की तरह मेहनत से ही मिलेगी England में जीत

England में T20 सीरीज हार पर कोच Ryan Ten Doeschate की फटकार, कहा- विदेशी पिचों पर फेल

चीन में सैन्य प्रशिक्षण के दौरान वरिष्ठ कमांडर सहित दो पायलटों की मौत: रिपोर्ट

सुरक्षा पर चर्चा करने तुर्किये पहुंचे नाटो नेताओं को राष्ट्रपति एर्दोआन ने भेंट की रिवॉल्वर, असमंजस में पड़े राष्ट्रप्रमुख