अगले 10 दिनों में नई पार्टी के नाम का ऐलान करेंगे गुलाम नबी आजाद, बारामुला में संबोधन के दौरान दिया बड़ा बयान

By अंकित सिंह | Sep 11, 2022

कांग्रेस से इस्तीफा दे चुके देश के वरिष्ठ नेताओं में से एक गुलाम नबी आजाद अपनी नई पार्टी का ऐलान करेंगे। नई पार्टी को लेकर आज गुलाम नबी आजाद ने साफ तौर पर कह दिया है कि अगले 10 दिनों में इसकी घोषणा हो जाएगी। गुलाम नबी आजाद आज बारामुला में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने अपनी नई पार्टी की घोषणा की है। दरअसल, कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद गुलाम नबी आजाद ने जम्मू में बड़ी रैली को संबोधित किया था। उसके बाद वह लगातार जम्मू कश्मीर के अलग-अलग क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। गुलाम नबी आजाद अपने समर्थकों से मिल रहे हैं। उनसे चर्चा कर रहे हैं और आगे की रणनीति तैयार की जा रही है। गुलाम नबी आजाद के समर्थन में जम्मू कश्मीर कांग्रेस के कई दिग्गज नेता पार्टी छोड़ चुके हैं। यह सभी गुलाम नबी आजाद के साथ खड़े हैं।

इसे भी पढ़ें: शरद पवार फिर बने एनसीपी के अध्यक्ष, कार्यसमिति की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया फैसला

गुलाम नबी आजाद लगातार कश्मीर घाटी में यह बात कहते नजर आ रहे हैं कि वह जम्मू-कश्मीर के लोगों के वास्ते संघर्ष जारी रखेंगे। कांग्रेस से पांच दशक का नाता समाप्त करने के बाद जम्मू कश्मीर में लगातार गुलाम नबी आजाद अपनी पकड़ को मजबूत करने की कोशिश कर रहे है। उन्होंने साफ तौर पर लोगों से कहा कि हमें एक दूसरे से सहयोग की जरूरत है। हमें एकजुट होकर नफरत की दीवार गिरानी है तथा साथ मिलकर विकास एवं समृद्धि के रास्ते पर बढ़ना है। कांग्रेस छोड़ने के बाद ही इस बात के संकेत मिल रहे थे कि गुलाम नबी आजाद अपनी राजनीतिक पार्टी बनाएंगे। यही कारण है कि वह समाज के विभिन्न लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी