गिरिराज को कोर्ट से मिली राहत, वंदे मातरम वाले बयान पर मिली जमानत

By अभिनय आकाश | May 07, 2019

बेगूसराय। भारतीय जनता पार्टी के बेगूसराय प्रत्याशी और अपने बयानों की वजह से अक्सर विवादों में रहने वाले गिरिराज सिंह को कोर्ट से राहत मिल गई है। कोर्ट ने आचार संहिता उल्लंघन के एक मामले में गिरिराज सिंह को जमानत दे दी है। दरअसल, गिरिराज सिंह की तरफ से बेगूसराय सीजीएम कोर्ट में जमानत की अर्जी दाखिल की गई थी, जिसे फौरी तौर पर सुनने के बाद न्यायालय ने उनको जमानत दी।

इसे भी पढ़ें: चुनाव आयोग को चुनाव में बुर्के पर प्रतिबंध लगाना चाहिए: गिरिराज सिंह

बता दें कि चौथे चरण के चुनाव प्रचार के दौरान बेगूसराय की जनसभा में गिरिराज सिंह ने अमित शाह की मौजूदगी में मंच से वंदे मातरम बोलने को लेकर एक बयान दिया था। गिरिराज ने कहा था कि राजद उम्मीदवार जब दरभंगा जाते हैं तो वहां वंदे मातरम बोलने से इनकार करते हैं और अब बेगूसराय में वोट मांग रहे हैं। उन्‍होंने कहा था कि हमारे नाना-दादा तो मरकर सिमरिया में प्रवाहित हो गए, लेकिन इनको दफन होने के लिए 3 गज जमीन की भी आवश्यकता पड़ेगी। जनता सब कुछ देख रही है। गिरिराज के इस बयान पर चुनाव आयोग ने संज्ञान लेते हुए आचार संहिता उलंघन तथा विवादित बयान देने का मामला दर्ज कराया था। इसमें सीजीएम ठाकुर अमन कुमार ने गिरिराज सिंह को फिलहाल राहत देते हुए उन्हें जमानत दे दी।

प्रमुख खबरें

Kalpataru को मजबूत मांग से 6500 करोड़ रुपये की बिक्री बुकिंग का भरोसा

जब पटाखे खरीदने बच्चों को चांदनी चौक ले जाते थे राजीव गांधी... सोनिया-प्रियंका ने शेयर किए अनसुने किस्से

Khyber Pakhtunkhwa में रिमोट कंट्रोल ब्लास्ट, पुलिस कांस्टेबल कय्यूम खान की जान गई

Bhai Dooj Gift: 2 Gram Gold Earrings के ये 5 डिजाइंस बहन को देने के लिए हैं बेस्ट