गिरिराज का ममता से सवाल, बटला एनकाउंटर में आतंकवादियों के समर्थन में क्यों खड़ी हुईं?

By अंकित सिंह | Mar 16, 2021

दिल्ली की एक अदालत ने साल 2008 में बटला हाउस मुठभेड़ के दौरान हुई पुलिस निरीक्षक मोहन चंद शर्मा की हत्या के दोषी आरिज खान को सोमवार को मौत की सजा सुनाई। इस मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान दिया है। अपने बयान के जरिए गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी और सोनिया गांधी पर भी हमला किया है। आरिज खान को फांसी की सजा दिए जाने पर गिरिराज सिंह ने कहा कि जो अपराधी को बचाता है उसे भी कानून के दायरे में लाया जाता है। ममता बनर्जी, सोनिया गांधी कोई रो रही थीं कोई राजनीति कर रही थीं। इनके सामने वोट बैंक बड़ा है। न्यूज़ एजेंसी ANI के मुताबिक गिरिराज ने कहा कि ममता बनर्जी को बंगाल चुनाव में जवाब देना पड़ेगा कि बटला एनकाउंटर में आतंकवादियों के समर्थन में क्यों खड़ी हुईं। देश की जनता पूछना चाहती है कि ममता बनर्जी, सोनिया गांधी, दिग्विजय सिंह और अरविंद केजरीवाल आतंकवादी के साथ हैं या देश के साथ? इससे पहले गिरिराज ने सोमवार को ट्वीट कर कहा था कि आज मैडम जी फिर से रोएंगी।

प्रमुख खबरें

Shah ने BJP और उसके छद्म सहयोगियों को नेशनल कॉन्फ्रेंस को हराने का निर्देश दिया: Omar

विपक्षी दलों के नेताओं को जेल भेजने में Congress अव्वल : Chief Minister Mohan Yadav

Manoj Tiwari ने मुझ पर हमला कराया क्योंकि लोग अब उन्हें स्वीकार नहीं कर रहे हैं: Kanhaiya

Shakti Yojana से Metro को नुकसान होने संबंधी प्रधानमंत्री की टिप्पणी से हैरान हूं: Shivkumar