गिरिराज सिंह ने PFI की RSS से तुलना की निंदा की, कुशवाहा बोले- यह राजनीतिक मुद्दा नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 16, 2022

पटना। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को बिहार के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी द्वारा इस्लामी चरमपंथी संगठन पीएफआई की तुलना आरएसएस से किए जाने की निंदा की जबकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के एक शीर्ष नेता ने कहा कि यह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है जिसपर टिप्पणी की जाए। सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल पर ढिल्लों की टिप्पणी को साझा करते हुए कहा, ‘‘आरएसएस मतलब राष्ट्र प्रेम, राष्ट्र कल्याण, देश सेवा, जनकल्याण, मानवता और सौहार्द्र... आरएसएस मतलब संविधान के हिमायती।’’

जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने यह भी कहा कि कार्रवाई करने की जिनकी जवाबदेही है वे लोग देखेंगे। उन्होंने कहा कि यह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं जिसपर टिप्पणी की जाए। यह पूछे जाने पर कि ढिल्लों ने गलत कहा या सही, कुशवाहा ने कहा कि इसका भी प्रमाणपत्र वह कैसे दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर इसमें कोई गलती है तो संबंधित प्राधिकार उसे देखेगा और कार्रवाई करेगा क्योंकि यह देश की सुरक्षा से जुडा विषय है उसके लिए जो एजेंसियां हैं वे उसे देखेंगी।

पूर्व केंद्रीय मंत्री भी कुशवाहा से जब यह कहा गया कि भाजपा इन अधिकारी सेमाफी मांगने की मांग कर रही है, तब उन्होंने कहा, ‘‘माफी मांगने भर से उनकी गलती का इलाज हो जाएगा या नहीं होगा-- इसपर भी हम कैसे कोई टिप्पणी कर सकते हैं। इसबारे में तो उनका सर्विस कोर्ड और जो तंत्र है वह देखेगा कि वास्तव में क्या और कितनी गलती है, उसकी क्या सजा हो सकती है। माफी दी जा सकती है या क्या किया जा सकता है संबंधित पक्ष के लोग ही देखेंगे।’’

इसे भी पढ़ें: पटना आतंकी मॉड्यूल मामले का खुलासा, अब तक 5 की हुई गिरफ्तारी, PFI पोस्टर समेत अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद 

जब उनसे कहा गया कि वह केंद्रीय मंत्री भी रहे र्हैं, ऐसे में एसएसपी की टिप्पणी पर उनकी क्या राय है, तब कुशवाहा ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्रियों पर भी टिप्पणी होती है। ऐसे में सभी विषय को एकसाथ जोड कर नहीं देखा जा सकता है। टिप्पणी करने वाले तो करते ही हैं।’’ उल्लेखनीय है कि बिहार अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) जे एस गंगवार ने पटना एसएसपी की ‘‘संदर्भ से बाहर’’ टिप्पणी को अस्वीकार कर दिया है।

प्रमुख खबरें

कॉजपा प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 25,000 जवान तैनात, 45 Metro स्टेशनों पर रोक

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर