औवेसी पर बरसे गिरिराज सिंह, लगाया भारत को तोड़ने का आरोप, बोले- पूरे देश में भगवान राम का DNA है

By अंकित सिंह | Jan 02, 2024

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के असदुद्दीन ओवैसी ने मुस्लिम युवाओं से केंद्र द्वारा की जा रही गतिविधियों से सावधान रहने की अपील की और कहा था कि देश भर में मस्जिदें आबाद रहनी चाहिए, जिस पर भारतीय जनता पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। इसको लेकर भाजपा के फायर फ्रेंड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पलटवार किया है। गिरिराज सिंह  ने कहा कि औवेसी भारत को तोड़ना चाहते हैं, युवाओं को भड़का रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पूरे देश में भगवान राम का DNA है... हम सब उनकी संतान हैं। 

इसे भी पढ़ें: Karnataka: BJP विधायक ने 22 जनवरी को CM से सार्वजनिक अवकाश की मांग की, सिद्धारमैया ने दिया ये जवाब

उन्होंने कहा कि 2020 में, सचिवालय के निर्माण के लिए हैदराबाद में दो मस्जिदों, मस्जिद-ए-मोहम्मदी और मस्जिद-ए-हाशमी को ध्वस्त कर दिया गया था, लेकिन शहर से सांसद ओवैसी ने एक शब्द भी नहीं कहा। भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि मीडिया भले ही असदुद्दीन ओवैसी पर ध्यान दे, लेकिन उनका अपना समुदाय नहीं देता। अयोध्या के राम मंदिर का अभिषेक समारोह 16 जनवरी से शुरू होकर सात दिनों तक चलेगा। अंतिम दिन, 22 जनवरी को सुबह की पूजा के बाद, दोपहर में 'मृगशिरा नक्षत्र' में राम लला के विग्रह का अभिषेक किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार