Mamata Banerjee पर Giriraj Singh की आपत्तिजनक टिप्पणी! Viral Video को लेकर आक्रामक हुई TMC

By अंकित सिंह | Dec 06, 2023

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने बुधवार को केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी नेता गिरिराज सिंह की तीखी आलोचना की। बीजेपी नेता ने कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के दौरान बंगाल सीएम के बॉलीवुड हस्तियों के साथ थिरकने पर विवादित टिप्पणी की। बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, पश्चिम बंगाल के मंत्री और टीएमसी नेता शशि पांजा ने कहा कि पार्टी ने भाजपा को उसके "प्रतिगामी रवैये" के लिए बुलाते हुए "बहुत मजबूत विरोध" दर्ज किया है।

इसे भी पढ़ें: I.N.D.I.A. गठबंधन में हो रही उठापटक के बीच Congress को मिला महबूबा और उमर अब्दुल्ला का साथ

सफाई में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी पर कहा, ''आप मेरा ट्वीट देख सकते हैं, मैंने कहा है कि ममता दीदी, जो राज्य भ्रष्टाचार से पीड़ित है और जहां गरीबों का अधिकार छीना जा रहा है, वहां आप 'जश्न' मना रही है है। क्या 'जश्न' कहना 'ठुमका' है? TMC के लोग इस मुद्दे को उठाकर लोगों में भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। यह कहना मेरा अधिकार है कि वहां गरीबी है, बेरोजगारी है, भ्रष्टाचार है और मुख्यमंत्री फिल्म फेस्टिवल में थी।" हालांकि. गिरिराज सिंह ने वायरल हो रहे वीडियो वे कहते दिख रहे है, "जश्न मना रही है, ठुमके लगा रही है, ये उछित नहीं है।

प्रमुख खबरें

Prashant Kishor ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मांगा इस्तीफा

AISA अध्यक्ष Neha Bora ने Jantar Mantar प्रदर्शन जारी रखने का दिया संदेश

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, घटस्थापना और पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

Mansukh Mandaviya से मिले पैरा निशानेबाज, Asian Para Games चयन में PCI पर लगाया पक्षपात का आरोप