तीन तलाक कानून का विरोध करने वाले मुस्लिम महिलाओं से कर रहे हैं अन्याय: गिरिराज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 22, 2019

राजनांदगांव। केंद्रीय पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि जो धर्म के नाम पर तीन तलाक कानून ​का विरोध कर रहे हैं वह मुस्लिम महिलाओं के साथ अन्याय कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में कृषि, पशुपाल‌न, मत्स्य पालन, डेयरी, कुक्कुट पालन पर आधारित तीन दिवसीय तकनीकी कार्यशाला के शुभारंभ के मौके पर सिंह ने संवाददताओं से बातचीत के दौरान कहा कि मुसलमान के नाम पर और धर्म के नाम पर जो लोग तीन तलाक कानून का विरोध कर रहे हैं, वह हमारी बहनों (मुस्लिम महिलाओं) के साथ अन्याय कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी धार्मिक स्वतंत्रता रिपोर्ट मोदी सरकार के प्रति पूर्वाग्रह से प्रेरित: भाजपा

सिंह ने कार्यशाला के दौरान केंद्र सरकार की किसानों और कृषि पर आधारित योजनाओं और भविष्य में उनसे होने वाले फायदों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत वर्ष में कृषि, पशुपालन, डेयरी को लेकर काफी संभावनाएं हैं लेकिन इन्हें और बेहतर करने के लिए तकनीक बेहद जरूरी है। तकनीक के सहारे हम इस क्षेत्र में क्रांति ला सकते हैं। मंत्री ने तकनीक के सहारे उन्नति करने वाले चीन का उदाहरण देते हुए कहा कि चीन ने कृषि के क्षेत्र में तकनीक का उल्लेखनीय इस्तेमाल किया। इसका प्रभाव यह भी रहा कि वहां लोगों की आय में इजाफा हुआ। हम भी तकनीक के सहारे कृषि, पशुपालन, डेयरी, मत्स्यपालन, कुक्कुट पालन के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए कई योजनाओं पर काम कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह