गिरिराज सिंह ने कहा, जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाना जरूरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 26, 2018

बिजनौर। केन्द्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने बुधवार को देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाए जाने की जरूरत को रेखांकित करते हुए कहा कि कानून नहीं बना तो आने वाले समय मे गंभीर समस्या खड़ी हो जाएंगी। सिंह ने बिजनौर के चांदपुर में जनसंख्या कानून रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अभी देश के 54 जिलों मे हिंदुओं की संख्या गिरी है। आने वाले 20 सालों मे 250 जिलों मे गिरेगी तो हालात बिगड़ जाएंगे। हिंदू टीका नहीं लगा पाएंगे और साधू चोटी नहीं रख पाएंगे।

यह भी पढ़ें: दारूलउलूम का नया फतवा: बारात में औरतों का जाना नाजायज

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारा धर्म वसुधैव कुटुम्बकम को मानता है। हम चींटी को शक्कर देते हैं, वृक्ष को जल देते हैं जबकि उनके यहां गैर मजहबी को काफिर मानकर उससे जेहाद की बात कही जाती है। उन्होंने धनौरा मे कुछ महिलाओं द्वारा उनसे बेटियां उठा ले जाने की शिकायत करने का दावा करते हुए कहा जहां हिंदू कम होगा ऐसी समस्याएं सामने आएंगी। उन्होंने कहा कि वो गांवों के चौकीदार की तरह लोगों को जगाने आए हैं। 

प्रमुख खबरें

Vishwakhabram: Italy की संसद में Women Politicians ने Mini Skirts पहन कर जताया विरोध, दुनिया हैरानी से देखती रह गयी

CEC ज्ञानेश कुमार का यूपी दौरा क्यों टाला गया? चुनाव आयोग ने SIR विवाद से संबंध होने से किया इनकार

Mivi One 5G भारत में 11,999 रुपये में लॉन्च, 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा से लैस

Jannat हिट हुई, फिर भी काम के लिए तरसीं, आखिर कहां चूक गई थीं Sonal Chauhan?