गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर जोरदार हमला, बोले- 7 जन्म लेंगे तब भी RSS की बराबरी नहीं कर पाएंगे

By अंकित सिंह | Sep 12, 2022

कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से आज आरएसएस के गणवेश के साथ एक तस्वीर साझा की गई। इसको लेकर अब भाजपा कांग्रेस और राहुल गांधी पर जबरदस्त तरीके से हमलावर हो गई है। केंद्रीय मंत्री और भाजपा के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर जबरदस्त तरीके से पलटवार किया है। गिरिराज सिंह ने साफ तौर पर कहा कि राहुल गांधी सात जन्म ले लेंगे तो भी आरएसएस की बराबरी नहीं कर पाएंगे। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी 7 जन्म लेंगे तब भी आरएसएस की बराबरी नहीं कर पाएंगे। आरएसएस का एक-एक स्वयंसेवक भारत माता की वैभव के लिए जीता है। आरएसएस भारत के संस्कार और संस्कृति का ध्वज वाहक है। वे जितना जलेंगे संघ उतना ही सांस्कृतिक फैलाव करेगा।

इसे भी पढ़ें: 'देश में नफरत फैला रही है कांग्रेस', संबित पात्रा बोले- भारत जोड़ो यात्रा करने में सक्षम नहीं राहुल गांधी

कांग्रेस ने पोस्टर में लिखा था कि देश को नफरत की बेड़ियों से मुक्त करना और भाजपा-आरएसएस द्वारा किए गए नुकसान की भरपाई करना। कदम दर कदम हम अपने लक्ष्य तक पहुंचेंगे। इसके बाद से कांग्रेस पर भाजपा से जबरदस्त तरीके से हमलावर हो गई हैं। भाजपा के संबित पात्रा ने कहा कि ये तस्वीर BJP और RSS को प्रतिनिधित्व करते हुए कांग्रेस ने ट्वीट किया और उसमें आग जलते हुए दिखाया है। कांग्रेस ने लोगों को उकसाने के लिए ये ट्वीट किया है। इनकी भारत जोड़ो यात्रा,आग लगाओ यात्रा है। ये पहली बार नहीं है जब कांग्रेस ने इस प्रकार की तस्वीर ट्वीट की हो। उन्होंने कहा कि ये तस्वीर ट्वीट कर राहुल गांधी क्या आप इस देश में हिंसा चाहते हैं? क्या आप चाहते हैं कि लोग एक दूसरे को जला दें? ये 'भारत जोड़ो आंदोलन' नहीं बल्कि 'भारत तोड़ो' और 'आग जलाओ आंदोलन' है। कांग्रेस को तुरंत इस तस्वीर को हटाना चाहिए। 

प्रमुख खबरें

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें

Delhi Police का निर्देश: 7,000 प्रदर्शनकारियों की आशंका के बीच सुरक्षाकर्मी बरतें संयम

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले बोले Abhijit Deepke, पाबंदियों से साफ है सरकार डरी हुई है