Bihar: सदन में नीतीश ने खोया आपा तो गिरिराज बोले- यह गिरती हुई साख या उम्र का तकाजा है

By अंकित सिंह | Dec 14, 2022

बिहार में राजनीति जबरदस्त तरीके से जारी है। बिहार के सारण में जहरीली शराब की वजह से 18 लोगों की मौत हो गई है। इसको लेकर भाजपा जबरदस्त तरीके से नीतीश सरकार पर हमलावर है। आज बिहार विधानसभा में भी भाजपा ने इस मुद्दे को उठाया। इस दौरान नीतीश कुमार ने अपना आपा खो दिया। अब इसे भाजपा ने एक बड़ा मुद्दा बना लिया है। भाजपा के नेता नीतीश के गुस्से को लेकर पलटवार भी कर रहे हैं। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तो साफ तौर पर कह दिया है कि गिरती हुई साख या उम्र का तकाज है। अपने बयान में उन्होंने कहा कि 10 साल पहले नीतीश जी का ये व्यवहार नहीं था, लगता है कि वो निराश हैं या गिरती हुई साख या उम्र का तकाजा या उन्होंने कह दिया है कि तेजस्वी जी सत्ता संभालेंगे।

इसे भी पढ़ें: NDA में रहकर भी कुर्सी त्याग सकते थे नीतीश, आखिर तेजस्वी को उत्तराधिकारी घोषित करने के पीछे क्या है मंशा

दरअसल, भाजपा ने जैसे ही छपरा में जहरीली शराब का मुद्दा उठाया, नीतीश कुमार नाराज हो गए। वह भाजपा के नेताओं पर ही चिल्लाने लगे और कहा कि तुम लोग गंदा काम करते हो। तुम लोग शराबी हो। अब तो बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अब टॉलरेट नहीं किया जाएगा। तुम लोग पूरे बिहार में गंदा काम करते हो। तुम लोग शराब के पक्ष में हो, जो लोग गंदा शराब पीकर मर रहे हैं, उनके पक्ष में हो गए हो। इस दौरान नीतीश कुमार एक जबरदस्त तरीके से आक्रामक दिखे। उन्होंने कहा कि तुम लोगों ने शराब नहीं पीने का संकल्प लिए थे। लेकिन आज शराब पीने वालों को मुआवजा देने की मांग कर रहे हो। वही, नेता विपक्ष विजय सिन्हा ने नीतीश कुमार से माफी मांगने को कहा। 

प्रमुख खबरें

Indian Sports में बड़ा विवाद: कोच पर नशे में Harassment का आरोप, Paralympic Champion Sumit Antil ने खोले राज

IPL में BCCI का हंटर, Rajasthan Royals मैनेजर पर नियम तोड़ने पर लगा भारी जुर्माना

क्या Hyrox जैसे महंगे Events एक Fitness Scam हैं? हजारों की फीस पर यूजर्स ने उठाए सवाल

तेल, गैस...भारत का दिल देखो, मुसीबत में एक नहीं अनेक देशों को कर रहा मदद