Giriraj Singh का CM Nitish पर निशाना, बोले- बिहार संभल नहीं रहा और PM बनने का सपना देख रहे हैं

By अंकित सिंह | Aug 18, 2023

बिहार के अररिया जिले में आज एक पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद से बिहार की राजनीति जबरदस्त तरीके से तेज हो गई है। विपक्षी दल नीतीश कुमार और उनकी सरकार पर हमलावर है। विपक्ष का आरोप है कि बिहार एक बार फिर से जंगलराज की ओर लौट रहा है। साथ ही साथ विपक्षी दलों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा है कि बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरीके से फेल हो चुका है। इन सबके बीच नीतीश कुमार पर अक्सर हमलावर रहने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी जबरदस्त तरीके से निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार से बिहार संभल नहीं रहा है और वह प्रधानमंत्री बनने का ख्वाब देख रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने नीतीश कुमार से खराब कानून व्यवस्था को लेकर इस्तीफा भी मांग लिया।

इसे भी पढ़ें: 'Nitish Kumar ने JDU का किया क्रियाकर्म', PK बोले- लिख कर रख लो, उनकी पांच सीट भी नहीं आएगी

गिरिराज और अश्विनी चौबे का निशाना

अररिया में पत्रकार की हत्या पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि जिस राज्य में पत्रकार और पुलिसकर्मी सुरक्षित नहीं, जहां महिला विधायक खुद को सुरक्षित नहीं मानती, उसके बाद भी नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनने के लिए दिल्ली का दौरा करें, विपक्षी एकता की बात करें, इससे अच्छा है कि वे इस्तीफा दे दें। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता यह बर्दाश्त नहीं करेगी कि फिर जंगलराज आए। हालात फिर से वही हो गए हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि बिहार में कोई कानून का राज नहीं रह गया है। मजाक बनाकर रखा है चाचा-भतीजे की सरकार ने। उन्होंने कहा कि राज्य में बड़े पैमाने पर हत्याएं का दौर लगातार जारी है...आज बिहार देश में क्राइम स्टेट के रूप में गिना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: डबल मर्डर केस में RJD नेता प्रभुनाथ सिंह पाए गए दोषी, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा पटना हाईकोर्ट का फैसला

क्या हुआ था

बिहार के अररिया जिले में शुक्रवार सुबह अज्ञात लोगों ने एक पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी। विमल कुमार यादव (35) की प्रेमनगर गांव में उनके आवास पर हत्या कर दी गई। वह एक हिंदी दैनिक के लिए काम करते थे। बिहार पुलिस ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया, हमलावरों ने सुबह करीब 5.30 बजे यादव के घर का दरवाजा खटखटाया और जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोला, उन्होंने (हमलावरों) गोलीबारी शुरू कर दी। यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर जिला पुलिस प्रमुख और संबंधित रानीगंज थाने के प्रभारी वहां पहुंचे। अररिया के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह ने कहा, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच जारी है। फॉरेंसिक विशेषज्ञों और खोजी कुत्तों को बुलाया गया है। बताया जाता है कि विमल का पड़ोसी के साथ पुराना विवाद था। सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। 

प्रमुख खबरें

केरलम में Cabinet मतभेद की खबर गलत, K Muraleedharan बोले- सीधे काम करने में रखता हूं विश्वास

Face Serum के इस्तेमाल से स्किन होगी रिपेयर, अपनी त्वचा के हिसाब से ऐसे करें सही चुनाव

Rishabh Pant को मेंटोर मानते हैं Dhruv Jurel, कहा उनकी आक्रामक सोच से बहुत कुछ सीखा

Rishabh Pant का बयान, मैदान पर रहने से खुशी मिलती है और निरंतरता पर है फोकस