गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर तंज, बोले- असम के सीएम की लोकप्रियता देख अपना धैर्य खो चुके हैं

By अंकित सिंह | Jan 24, 2024

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बुधवार को राज्य में चल रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान हुए हंगामे के बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष किया। सिंह ने कहा कि राहुल गांधी "असम के सीएम की लोकप्रियता" के कारण "अपना धैर्य खो चुके हैं"। उन्होंने कहा कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की लोकप्रियता के कारण राहुल गांधी ने अपना धैर्य खो दिया है...उन्हें (राहुल गांधी) अदालत में माफी मांगनी पड़ेगी। 

इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi की न्याय यात्रा का 7वां दिन, असम में रोड शो के साथ आगे बढ़ा काफिला

11वें दिन यात्रा दोबारा शुरू करने से पहले राहुल गांधी ने हिमंत सरमा को 'सबसे भ्रष्ट सीएम' बताया. उन्होंने सरमा के नेतृत्व वाली असम सरकार को "जितना संभव हो उतने मामले दर्ज करने" की चुनौती दी और कहा कि वह डरेंगे नहीं। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि हिमंत बिस्वा सरमा को यह विचार कैसे आया कि वह मामले दर्ज करके मुझे डरा सकते हैं। जितना हो सके उतने मामले दर्ज करो. 25 और मामले दर्ज करें; तुम मुझे डरा नहीं सकते। बीजेपी-आरएसएस मुझे डरा नहीं सकती।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा