Rahul Gandhi पर गिरिराज सिंह का तंज, बोले- उन्हें हरी मिर्च और लाल मिर्च का भी ज्ञान नहीं है

By अंकित सिंह | May 30, 2024

केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार गिरिराज सिंह ने कहा कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी एक ऐसे व्यक्ति हैं जिन्हें भारत की दशा और दिशा का ज्ञान नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्हें हरी मिर्च और लाल मिर्च का भी ज्ञान नहीं है... क्योंकि उन्होंने देश को देखा ही नहीं है... जिस व्यक्ति को इतना ज्ञान न हो और वे देश पर आख्यान दे रहा हो तो इससे बड़ी मूर्खता और कुछ नहीं होगी।

इसे भी पढ़ें: 'अगर मुस्लिम आरक्षण के खिलाफ हिंदू नहीं लड़े तो आने वाले दिनों में भारत बन जाएगा पाकिस्तान', गिरिराज का बड़ा बयान

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस समेत विपक्षी दलों पर अल्पसंख्यकों की तरफदारी करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने मुसलमानों से कभी भेदभाव नहीं किया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी मोदी के तीसरे कार्यकाल में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के 400 से अधिक सीटें जीतने के साथ ही अयोध्या की तरह काशी और मथुरा में भी भव्य मंदिरों के निर्माण को लेकर उत्सुक है। सिंह ने कहा, ‘‘जब मोदी ने गैस सिलेंडर, मुफ्त राशन, गरीबों के लिए घर और शौचालय जैसी सुविधाएं प्रदान की, तो कोई भेदभाव नहीं किया गया क्योंकि लाभार्थियों में हिंदू और मुस्लिम दोनों शामिल थे।’’ 

प्रमुख खबरें

France में महंगाई विरोधी प्रदर्शनों में भड़की हिंसा, 855 लोग अरेस्ट

वोट चोरी का हिसाब होगा, कीमत चुकानी पड़ेगी... गोवा में गरजे Rahul Gandhi, बीजेपी पर साधा निशाना

Kalaburagi में सोशल मीडिया से आतंकी कनेक्शन पर युवक अरेस्ट, Priyank Kharge ने दी जानकारी

Fatty Liver के लक्षण घटाने और Bloating दूर करने में असरदार है सुबह Jeera Water पीना