गिरिराज का सुरजेवाला पर तंज, कहा- फटे गुब्बारे में हवा भरने वाले अब बताएंगे...

By अंकित सिंह | Jul 08, 2021

बहुप्रतीक्षित मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। 43 नए मंत्रियों ने शपथ ली है। 12 लोगों को मंत्रिमंडल से बाहर किया गया। इन सब के बीच कई मंत्रियों के विभागों में बदलाव भी किया गया है। गिरिराज सिंह को अब ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्रालय दिया गया है। मंत्रिमंडल विस्तार और बदलाव को लेकर कांग्रेस लगातार मोदी सरकार पर हमलावर है। मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट के जरिए मोदी सरकार पर हमला किया। सुरजेवाला ने लिखा कि खराबी इंजन में है और बदले डिब्बे जा रहे है ! यही तो है “दुर्दशाजीवी मोदी मंत्रिमंडल” के विस्तार की सच्चाई ! सुरजेवाला के इसी ट्वीट के जवाब में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जबरदस्त पलटवार किया है। गिरिराज सिंह ने लिखा कि फटे गुब्बारे में हवा भरने वाले अब बताएंगे भारत के सबसे सफल प्रधानमंत्री को क्या करना चाहिए?? इससे पहले मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सुरजेवाला ने कहा कि अगर कामकाज और शासन के आधार पर कैबिनेट विस्तार किया जाएगा तो प्रधानमंत्री मोदी और उनके कई मंत्रियों को पद से हटा दिया जाना चाहिए। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अगर मंत्रिपरिषद का विस्तार हो रहा है तो वह कामकाज और शासन के आधार पर हो। 

प्रमुख खबरें

West Asia में बढ़े तनाव का असर, Oil Price कंट्रोल करने के लिए 41 करोड़ बैरल तेल बाजार में आएगा

Middle East संकट का हवाई यात्रा पर बड़ा असर, Air India की Dubai की कई उड़ानें कैंसिल, यात्री परेशान

Oil Companies का घाटा अब रिफाइनरियों के सिर, Crude Oil महंगा होने पर पेमेंट घटाने की तैयारी

Tata Group के Air India में बड़ा खुलासा, Staff Travel Policy में धांधली कर नपे 4000 कर्मचारी