IIMC में 'शुक्रवार संवाद' कार्यक्रम का आयोजन, गिरीश उपाध्याय ने कहा- विवेकानंद ने कराया भारत का भारत से परिचय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 07, 2022

नई दिल्ली। वरिष्ठ पत्रकार श्री गिरीश उपाध्याय ने स्वामी विवेकानंद को भारतीय संस्कृति का प्रतीक पुरुष बताते हुए कहा है कि भारत का भारत से परिचय कराने में विवेकानंद की महत्वपूर्ण भूमिका है। एक संचारक के रूप में विवेकानंद ने भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक शक्ति का परिचय दुनिया को कराया। उन्होंने कहा कि स्वामी जी के संचार में यह ताकत थी कि वे अपनी ऊर्जा से अपनी बात सामने वाले के मस्तिष्क में पहुंचा देते थे। श्री उपाध्याय शुक्रवार को भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) द्वारा आयोजित कार्यक्रम 'शुक्रवार संवाद' को संबोधित कर रहे थे।

श्री गिरीश उपाध्याय के अनुसार विवेकानंद ने जो भी कहा, अपने अनुभव के आधार पर कहा। उनका संचार नीरस नहीं है। वह लोगों को जोड़ता है। स्वामी जी अपने ज्ञान को किसी पर थोपते नहीं हैं और न ही अपने संचार से किसी को अंधविश्वासी बनाते हैं। वे सुनने वालों के मन में जिज्ञासा पैदा करते हैं। अपने इसी गुण के कारण स्वामी जी देश के अंतिम व्यक्ति तक अपनी बात पहुंचाने में सफल रहे। श्री उपाध्याय ने कहा कि भारतीय समाज में आत्मविश्वास भरकर स्वामी जी ने नए भारत के निर्माण पर जोर दिया। स्वामी जी जो पुस्तक पढ़ते थे, उनसे न केवल वे स्वयं सीखते थे, बल्कि दूसरों को भी सेवा और त्याग का संदेश देते थे। ऐसा कहा जाता है कि शायद ही दुनिया को कोई विषय हो, जिसके बारे में स्वामी जी को जानकारी न हो। यही एक सफल संचारक की सबसे बड़ी ताकत है। कार्यक्रम का संचालन कविता शर्मा ने किया एवं स्वागत भाषण संस्थान के डीन अकादमिक प्रो. (डॉ.) गोविंद सिंह ने दिया। धन्यवाद ज्ञापन आउटरीच विभाग के प्रमुख प्रो. (डॉ.) प्रमोद कुमार ने किया।

प्रमुख खबरें

Reliance Jio और T-Mobile के बीच करार, शुरू होगी दुनिया की पहली 5G Standalone Roaming

Jamui घटना पर भड़कीं Mamata Banerjee, BJP पर साधा निशाना

Manipur के तामेंगलोंग में संदिग्ध उग्रवादियों ने 17 वर्षीय किशोर की गोली मारकर हत्या की

बिना कारण बताए Arrest करना गैरकानूनी, Supreme Court ने कहा- यह मौलिक अधिकार का उल्लंघन