मॉर्निंग वॉक करने आई लड़की को बदमाशों ने बीच सड़क किया अगवा, गुस्साए लोगों ने NH-91 पर लगाया जाम

By निधि अविनाश | Sep 16, 2021

ग्रेटर नोएडा से एक बड़ा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यूपी में बढ़ते संघीन अपराधों के बीच बदमाशों ने एक लड़की को बीच सड़क से अगवा कर लिया है।

एक खबर के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा के थाना बादलपुर इलाके में स्थित सादोपुर गांव के एक परिवार की तीन लड़कियां सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए बाहर निकली तभी कार में सवार कुछ बदमाशों ने लड़कियों का अपहरण करने की कोशिश की, इस बीच दो लड़कियां जैसे-तैसे अपने आपको बचाने में कामयाब रही लेकिन एक लड़की को बदमाश ने किडनैप कर लिया। बता दें कि इस वारदात के बाद से लोगों में गुस्सा बढ़ गया है और पूरे NH-91 पर जाम लगा दिया है। मौके पर कई पुलिस भी मौजूद है। 

प्रमुख खबरें

UP में नशा तस्करों पर कसा शिकंजा, 69 मामलों में 78.50 करोड़ की संपत्ति जब्त

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया